tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की वित्तीय वर्ष'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 15% की वृद्धि, 4 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की वित्तीय वर्ष'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 15% की वृद्धि, 4 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास image
ट्रैक्टर ज्ञान द्वाराApr 03, 2023 12:00 AM
Share
Facebook-iconLinkedIn-iconTwitter-iconWhatsApp-iconEmail-icon

मुंबई, 3 अप्रैल 2023: महिंद्रा समूह के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) द्वारा मार्च 2023 के दौरान बेचे गए ट्रैक्टर्स की बिक्री संख्या की घोषणा कर दी गई हैं।

मार्च 2023 की घरेलू बिक्री: इस घोषणा में सामने आया है की मार्च 2023 में घरेलू बिक्री 33,622 यूनिट थी और 2022 की रिपोर्ट देखें तो इसकी घरेलू बिक्री 28,112 यूनिट थी।

मार्च 2023 कुल ट्रैक्टर बिक्री: महिंद्रा के एफईएस की मार्च 2023 की कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 35,014 यूनिट रही हैं जबकि 2022 में इसी समय यह यूनिट 29,763 थी। महीने का निर्यात 1,392 यूनिट का रहा। कंपनी की वित्तीय वर्ष 2023 में 4,07,545 यूनिट्स होने से (घरेलू + निर्यात) अभी तक की यह सबसे ज्यादा वार्षिक बिक्री हैं। यह एक उल्लेखनीय वृद्धि हैं।

 

कृषि उपकरण क्षेत्र सारांश - मार्च 2023
            मार्च             YTD मार्च
विवरण    F23   F22 परिवर्तन (% में)    F23   F22 परिवर्तन (% में)
घरेलू  33622    28112      20%  389531   337052      16%
निर्यात  1392  1651   -16%  18014   17646      2%
कुल बिक्री   35014  29763    18% 407545 354698     15%

इस बेहतरीन प्रदर्शन पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने टिप्पणी करते हुए कहा, की हमारे द्वारा मार्च 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 33,622 ट्रैक्टर्स की बिक्री की गई हैं, यह बिक्री पिछले साल की तुलना में 20% ज्यादा है। इस वृद्धि से बहुत से कार्यों में मदद की जा सकती हैं जैसे: प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि के लिए सरकारी समर्थन, फसल के उत्पादन में वृद्धि, मंडी की कीमतों में मजबूती और मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरी में होने वाली वृद्धि होने से गाँव में रहने वाले परिवारों की आर्थिक सुरक्षा में सुधार किया जाएगा और आगामी महीनों में ट्रैक्टर्स की मांग भी बढ़ेगी। उन्होंने टिप्पणी करते हुए आगे यह भी कहा की निर्यात बाजार में हमने 1,392 ट्रैक्टर बेचे हैं।

और ब्लॉग पढ़ें

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष'23 में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास image

फरीदाबाद, 1 अप्रैल, 2023: एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा मार्च 2023 में 10,305 ट्रैक्टर बेचे गए और यदि हम 2022 का आंकड़ा देखे तो मार्च 2022 में 10,074 ट्रैक्टर्स की बिक्री की थी|  इसकी तुलना में मार्च 2023 में 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई...

वीएसटी शक्ति ने वित्तीय वर्ष'23 में कुल 45122 पावर टिलर और ट्रैक्टर की बिक्री के साथ वृद्धि दर्ज की image

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने आज मार्च 2023 की वीएसटी ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट का विवरण पेश किया है। वीएसटी ट्रैक्टर की इस बिक्री रिपोर्ट को देखें तो वीएसटी ट्रैक्टर टिलर्स लिमिटेड ने मार्च 2023 में 872 ट्रैक्टर और 5596 पावर टिलर्स बेचने...

Mahindra’s FES records highest ever annual sales of 407545 tractors in FY'23, Up 15% YoY image

Mumbai, April 3, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for March 2023.

Domestic sales in March 2023 were at 33,622 units, as against 28,112 units during March 2022.

Total tractor...

इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की वित्तीय वर्ष'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 15% की वृद्धि, 4 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास

+91
Review Image

ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की वित्तीय वर्ष'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 15% की वृद्धि, 4 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च 2023 में 35,014 ट्रैक्टर बेचे।

मार्च 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 33,622 रही।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च 2023 में कुल 1392 ट्रैक्टरों का निर्यात किया।

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance