ये 6 फीचर्स भी है ट्रैक्टर के एचपी, सिलेंडर और कीमत जानने जितने जरुरी!
Table of Content
ट्रैक्टर खरीदना एक महत्वपूर्ण निर्णय होता है, और अगर आप इसे सही तरीके से करें तो यह आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। अक्सर लोग ट्रैक्टर खरीदते वक्त केवल एचपी (हॉर्सपावर), सिलेंडर, और कीमत जैसे बुनियादी चीज़ों पर ध्यान देते हैं।
इन तीन चीजों के अलावा भी ट्रैक्टर्स में कई फीचर्स होते हैं। जो जानना एचपी, सिलेंडर, और कीमत जितना ही जरूरी होता है और अगर आपने यह फीचर्स जान लिए तो आप सबसे अच्छा ट्रैक्टर खरीद पाएंगे। चलिए जानते है कौनसे है वो फीचर्स?
ट्रैक्टर खरीदते वक़्त इन 6 फीचर्स को भी अवश्य ध्यान में रखें।
लिफ्ट क्षमता चेक करें:
ट्रैक्टर की लिफ्ट क्षमता अवश्य चेक करें। ज़्यादा लिफ्ट क्षमता वाले ट्रैक्टर से ज़्यादा वज़नी काम कर सकते हैं।
माइलेज का ध्यान रखें:
ट्रैक्टर का माइलेज जानना भी ज़रूरी है। इसके लिए ट्रैक्टर की एस.एफ.सी.(स्पेसिफिक फ्यूल कंजंप्शन) प्लेट को देखें। बेहतर माइलेज वाला ट्रैक्टर आपके ईंधन की लागत को कम करने में सहायक होगा।
वारंटी और सर्विस अंतराल की जानकारी लें:
ट्रैक्टर खरीदने से पहले उसकी वारंटी और सर्विस अंतराल की जानकारी ज़रूर लें, क्योंकि कुछ डीलर एक्सटेंडेड वारंटी के नाम पर अधिक पैसे ले सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें और पूरी जानकारी प्राप्त करें।
पीटीओ एचपी पर ध्यान दें:
ट्रैक्टर का पीटीओ एचपी (पावर टेक-ऑफ हॉर्सपावर) भी एचपी जितना ही महत्वपूर्ण होता है। अधिक पीटीओ एचपी वाले ट्रैक्टर से बड़े इक्विपमेंट्स को आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।
कम्फर्ट फीचर्स की जांच करें:
ट्रैक्टर का कम्फर्ट जरूर चेक करे जैसे - पॉवर स्टीयरिंग, ड्यूल या डबल क्लच, फुली सिंक्रोमेश गीयर्स, और आरामदायक सीट इन सभी कम्फर्ट से आप बिना थके ट्रैक्टर को लंबे समय तक उपयोग कर सकेंगे।
कम कीमत और ज़्यादा फीचर्स:
ट्रैक्टर खरीदते समय सबसे पहले यह जांचें कि क्या आपको दूसरी कंपनी के ट्रैक्टर में कम कीमत में ज़्यादा फीचर्स मिल रहे हैं। यह तुलना आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगी।
ट्रैक्टर का एचपी, सिलेंडर एवं कीमत के अलावा इन 6 महत्वपूर्ण फीचर्स का ध्यान रखकर आप अपने लिए सबसे अच्छा ट्रैक्टर चुन सकते हैं। यह जानकारी न केवल आपके निर्णय को आसान बनाएगी, बल्कि आपको ट्रैक्टर खरीदने में एक प्रो भी बनाएगी। अपने दोस्तों के साथ भी इस जानकारी को शेयर करें, ताकि वे भी सही ट्रैक्टर खरीद सकें।
Category
Read More Blogs
कृषि उपकरणों के क्षेत्र में अग्रणी नाम महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने हाल ही में अपना पहला महिंद्रा सीबीजी (Mahindra CBG) ट्रैक्टर लॉन्च किया। यह लॉन्च सस्टेनेबल फार्मिंग (sustainable farming) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पारंपरिक डीजल-संचालित ट्रैक्टरों से एक बेहतर...
Yanmar Holdings Co. Ltd. has announced the acquisition of CLAAS India, a subsidiary of the well-known German agricultural machinery company. Yanmar intends to expand in the rapidly growing Indian market. As a result, this acquisition represents a strategic and substantial step.
The acquisition...
A Rs. 750 crore fund called AgriSure has been introduced to support agriculture startups. Not only this, a new portal called Krishi Nivesh Portal has also been launched to speed up investment approval.
On 4 September 2024, Union Agriculture Minister Mr. Shivraj Singh...
Write Your Comment About ये 6 फीचर्स भी है ट्रैक्टर के एचपी, सिलेंडर और कीमत जानने जितने जरुरी!
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025