ट्रैक्टर के टायर स्लिपेज से कैसे बचें? आसान उपाय

ट्रैक्टर के टायर स्लिपेज से कैसे बचें? आसान उपाय image
By Khushbu RajputMay 26, 2026 12:00 PM

Table of Content

खेती-किसानी में ट्रैक्टर हमारा सबसे बड़ा मददगार है। लेकिन क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि भारी लोड खींचते समय या गीली मिट्टी में ट्रैक्टर के पहिए एक ही जगह गोल-गोल घूमने लगते हैं और ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ता? 

इसी को कहते हैं ट्रैक्टर टायर स्लिपेज। यह न सिर्फ आपका समय बर्बाद करता है, बल्कि डीजल और टायर दोनों की भारी चपत लगाता है। आइए जानते हैं कि इस सिरदर्द से कैसे बचा जाए और अपने ट्रैक्टर की ताकत का पूरा इस्तेमाल कैसे किया जाए।

ट्रैक्टर टायर स्लिपेज क्या होता है?

जब ट्रैक्टर के पहिए घूमते तो बहुत तेज हैं, लेकिन उस रफ्तार से ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ता, तो उसे ट्रैक्टर टायर स्लिपेज कहते हैं। हालांकि, खेतों में काम करते समय 10% से 15% का स्लिपेज नॉर्मल माना जाता है क्योंकि इससे मिट्टी को ग्रिप मिलती है। लेकिन जब यह इससे ज्यादा होने लगे, तो समझ लीजिए कि ट्रैक्टर अपनी ताकत हवा में बर्बाद कर रहा है।

ट्रैक्टर में टायर स्लिपेज होने के मुख्य कारण

  • घिसे हुए टायर: टायरों के ट्रेड्स का पूरी तरह घिस जाना।
  • कम वजन: ट्रैक्टर के पिछले हिस्से पर सही वजन न होना।
  • गीली या ढीली मिट्टी: खेत में जरूरत से ज्यादा नमी होना।
  • टायर में हवा का गलत दबाव: हवा बहुत ज्यादा या बहुत कम होना।
  • गलत गियर का चुनाव: भारी काम में अचानक से बड़ा गियर लगा देना।

ट्रैक्टर टायर स्लिपेज से बचने के आसान उपाय

इस समस्या से निपटने के लिए आपको कोई रॉकेट साइंस जानने की जरूरत नहीं है, बस इन आसान बातों का ध्यान रखें:

  • टायर की कंडीशन चेक करें: अगर टायर के बटन या ट्रेड्स घिस चुके हैं, तो उन्हें तुरंत बदलवाएं। घिसे टायर सिर्फ फिसलेंगे, काम नहीं करेंगे।
  • बैलास्टिंग अपनाएं: अगर ट्रैक्टर हल्का महसूस हो रहा है, तो पिछले पहियों में पानी भरकर या लोहे के वेट लगाकर उसका वजन बढ़ाएं। वजन सही होगा, तो टायर जमीन को पकड़कर चलेंगे।
  • ट्रैक्टर के टायर में सही एयर प्रेशर रखें: खेत में काम करते समय टायरों में हवा का दबाव थोड़ा कम (कंपनी के निर्देशानुसार) रखें। इससे टायर का जमीन से कॉन्टेक्ट बढ़ जाता है और ग्रिप बेहतर होती है।
  • डिफरेंशियल लॉक का इस्तेमाल: जब एक पहिया कीचड़ में फंसकर स्लिप होने लगे, तो ट्रैक्टर में दिए गए डिफरेंशियल लॉक का पैर से इस्तेमाल करें। इससे दोनों पहियों को बराबर ताकत मिलती है और ट्रैक्टर आसानी से बाहर निकल आता है।

आधुनिक तकनीकें जो टायर स्लिपेज कम करने में मदद करती हैं 

आजकल के मॉडर्न ट्रैक्टरों में कुछ बेहतरीन फीचर्स आ रहे हैं जो इस समस्या को जड़ से खत्म करते हैं:

  • ADDC हाइड्रोलिक सिस्टम मिट्टी के कड़ेपन के हिसाब से इंप्लीमेंट (जैसे हल या कल्टीवेटर) की गहराई को खुद सेट कर लेता है, जिससे इंजन पर अचानक लोड नहीं पड़ता।
  • 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) ट्रैक्टर में चारों पहियों को ताकत मिलती है, जिससे स्लिपेज की गुंजाइश न के बराबर रह जाती है।
  • रेडियल ट्रैक्टर टायर्स सामान्य टायरों के मुकाबले जमीन पर ज्यादा चौड़ी ग्रिप बनाते हैं और डीजल भी बचाते हैं।

ट्रैक्टर ज्ञान - सही जानकारी, मिलेगी यहीं 

ट्रैक्टर से बेहतर माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस चाहिए, तो उसकी छोटी-बड़ी जरूरतों को समझना जरूरी है। और इसके लिए ट्रैक्टर ज्ञान, भारत की सबसे प्रभावशाली एग्रीटेक वॉइस, हमेशा आपके साथ है। ट्रैक्टर टायर स्पिलेज को रोककर आप न सिर्फ अपने पैसे बचाते हैं, बल्कि अपने ट्रैक्टर की उम्र भी बढ़ाते हैं। अगली बार खेत में उतरने से पहले हवा का दबाव और वजन जरूर चेक कर लें!

Read More Blogs

Top 5 Fieldking Disc Harrow prices and features in India: Best models for every budget image

Fieldking disc harrows have gained popularity amongst many Indian farmers because they offer durable performance with high ROIs. Getting the right Fieldking disc harrows is very important today. This article focuses on the top 5 Fieldking disc harrows available for Indian farmers.

धान की सीधी बुवाई करने पर सरकार देगी ₹4,500 प्रति एकड़ image

हरियाणा के किसान भाईयों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है! अगर आप इस सीजन में धान (चावल) लगाने की सोच रहे हैं, तो सरकार आपके बैंक खाते में सीधे ₹4,500 भेजने की तैयारी में है। नायब सरकार की यह...

टॉप 5 सेकंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टर - कौन-सा ट्रैक्टर है आपके लिए बेस्ट image

खेती-किसानी के इस नए दौर में ट्रैक्टर सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि हमारी तरक्की का सबसे बड़ा साथी बन चुका है। लेकिन जब नया ट्रैक्टर खरीदने की बात आती है, तो बजट को लेकर थोड़ी चिंता होना लाजिमी है। ऐसे में 'सेकंड...

Write Your Comment About ट्रैक्टर के टायर स्लिपेज से कैसे बचें? आसान उपाय

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon