टॉप 7 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर ₹7 लाख से कम में

टॉप 7 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर ₹7 लाख से कम में image
By Khushbu RajputMay 26, 2026 01:25 PM

Table of Content

अगर आप अपने खेत के लिए एक ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जो बिना नखरे किए बरसों साथ निभाए और जेब पर भी भारी न पड़े, तो दिमाग में सबसे पहला नाम मैसी फर्ग्यूसन का ही आता है। और आए भी क्यों न? मैसी ने दशकों से भारतीय खेतों में अपना लोहा मनवाया है। 

सबसे अच्छी बात ये है कि मैसी का दमदार ट्रैक्टर घर लाने के लिए आपको बहुत बड़ा बजट नहीं चाहिए, ₹7 लाख से कम में भी आपके पास एक से बढ़कर एक धांसू ऑप्शन्स मौजूद हैं। तो चलिए, जानते हैं टॉप 7 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर ₹7 लाख से कम में जो काम के मामले में बड़े-बड़े सूरमाओं को पीछे छोड़ देते हैं।

₹7 लाख से कम में मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर क्यों खरीदें?

  • इस बजट में भी आपको ड्यूल क्लच, पावर स्टीयरिंग, ऑइल-इमर्स्ड ब्रेक्स और भारी-भरकम हाइड्रॉलिक लिफ्ट जैसे जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं।
  • इनका सिम्पसन इंजन डीजल की खपत कम करता है। एवरेज शानदार मिलता है और लाइफ लंबी होती है।
  • देश के किसी भी कोने में चले जाओ, इसके स्पेयर पार्ट्स और मैकेनिक आसानी से मिल जाते हैं।
  • मैसी के ट्रैक्टरों के मेंटेनेंस का खर्चा ना के बराबर है।

₹7 लाख से कम में मिलने वाले टॉप 7 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर

1. मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई 4डब्ल्यूडी 

अगर आपके खेत की मिट्टी बहुत भारी है, पथरीली है, या धान की खेती (कीचड़) में ट्रैक्टर बार-बार फंसता है, तो यह मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई 4डब्ल्यूडी मॉडल आपके लिए ही बना है। 42 हॉर्सपावर के इंजन के साथ चारों पहियों की जो ग्रिप मिलती है, वो बेमिसाल है। पावर स्टीयरिंग और ड्यूल क्लच के साथ यह रोज़ के हर काम को चुटकियों में निपटा देता है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई की कीमत यहाँ चेक करें। 

2. मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक 

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक मॉडल खेती के साथ-साथ कमर्शियल काम के लिए बड़ा जबरदस्त है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका एडजस्टेबल व्हीलबेस है, जिसे आप जरूरत के हिसाब से छोटा-बड़ा कर सकते हैं, खासकर आलू की खेती या उबड़-खाबड़ रास्तों पर यह ट्रैक्टर गजब का संतुलन बनाता है। 

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक की कीमत यहाँ चेक करें। 

3. मैसी फर्ग्यूसन 241 आर 

अगर बजट थोड़ा ज्यादा टाइट है लेकिन मैसी की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना है, तो मैसी फर्ग्यूसन 241 आर सबसे अक्लमंदी वाला सौदा है। 42 एसपी का सॉलिड इंजन, चलाने में एकदम सिंपल गियरबॉक्स और बहुत ही कम मेंटेनेंस खर्चा। जुताई करनी हो या रोटावेटर चलाना हो, यह चुपचाप अपना काम बिना थके करता रहता है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 आर की कीमत यहाँ चेक करें। 

4. मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई

 

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई  ट्रैक्टर में लगा है 50 एचपी का दमदार सिम्पसंस इंजन, जो कम डीजल खाकर भी पूरा जोर लगाता है। इसका 3-सिलेंडर वाला 2700 सीसी  का इंजन और मजबूत हाइड्रॉलिक सिस्टम इसे मध्यम आकार के खेतों के लिए नंबर वन चॉइस बनाते हैं।

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई की कीमत यहाँ चेक करें। 

5. मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट 4डब्ल्यूडी 

जो किसान भाई पावर के साथ 4-व्हील ड्राइव की जबरदस्त पकड़ चाहते हैं, उनके लिए यह मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट 4डब्ल्यूडी 'स्मार्ट' चॉइस है। कीचड़ वाले धान के खेत हों या पहाड़ों की ढलान, इसके चारों पहिए जमीन को पकड़कर चलते हैं, जिससे ट्रैक्टर स्लिप नहीं मारता। लुक और परफॉर्मेंस दोनों में यह एकदम टॉप क्लास है।

मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट 4WD की कीमत यहाँ चेक करें। 

6. मैसी फर्ग्यूसन 5245 डीआई प्लेनेटरी प्लस 

₹7 लाख से कम में 50 एचपी का ट्रैक्टर मिलना किसी बंपर ऑफर से कम नहीं है! मैसी फर्ग्यूसन 5245 डीआई प्लेनेटरी प्लस में 2700 CC का हैवी इंजन है जो 42.5 एचपी की दमदार पीटीओ पावर जनरेट करता है। इसका मतलब है कि आप बड़े से बड़ा रोटावेटर, थ्रेशर या लेजर लैंड लेवलर इससे आसानी से चला सकते हैं। 

मैसी फर्ग्यूसन 5245 डीआई प्लेनेटरी प्लस की कीमत यहाँ चेक करें। 

7. मैसी फर्ग्यूसन 5245 डीआई महा महान 

50 एचपी सेगमेंट में बजट वाले किसानों के लिए मैसी फर्ग्यूसन 5245 डीआई महा महान एक और धाकड़ एंट्री-लेवल ट्रैक्टर है। इसका नाम ही 'महा महान' है और काम भी वैसा ही है। 2700 सीसी का इंजन, 1700 किलो की लिफ्टिंग क्षमता और सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक इसे बेहद टिकाऊ बनाते हैं। रफ एंड टफ इस्तेमाल के लिए यह मॉडल बहुत सही है।

मैसी फर्ग्यूसन 5245 डीआई महा महान की कीमत यहाँ चेक करें। 

टॉप 7 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर की तुलना

मॉडल एचपी इंजन सीसी गियर लिफ्टिंग कैपेसिटी ड्राइव पीटीओ एचपी
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई 4WD 42 HP 2500 CC 8F+2R / 10F+2R 1700 किलोग्राम 4WD 35.7
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक 42 HP 2500 CC 12F+12R 2050 किलोग्राम 2WD 38
मैसी फर्ग्यूसन 241 आर 42 HP 2500 CC 8F+2R / 10F+2R 1700 किलोग्राम 2WD 36
मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई 50 HP 2700 CC 8F+2R 1700 किलोग्राम 2WD 35.7-38
मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट 4WD 46 HP 2700 CC 10F+2R 1700 किलोग्राम 4WD 39
मैसी फर्ग्यूसन 5245 डीआई प्लेनेटरी प्लस 50 HP 2700 CC 8F+2R / 10F+2R 1700 किलोग्राम 2WD 42.5
मैसी फर्ग्यूसन 5245 डीआई महा महान 50 HP 2700 CC 8F+2R 1700 किलोग्राम 2WD 42.5

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

ट्रैक्टर पर लाखो रुपये लगाने जा रहे हैं, तो इन बातों का खास ध्यान रखें:

  • अपनी मिट्टी और काम पहचानें: अगर खेत बहुत ज्यादा गीला या कीचड़ वाला है, तो आंख बंद करके 4WD मॉडल (जैसे 241 4WD या 245 स्मार्ट) ही लें।
  • ऑन-रोड कीमत का पता करें: शोरूम की कीमत देखकर बजट न बनाएं। उसमें आरटीओ, इंश्योरेंस और लोकल टैक्स जुड़ने के बाद जेब से थोड़े ज्यादा पैसे ढीले करने पड़ते हैं।
  • काम के हिसाब से एचपी चुनें: नॉर्मल खेती, कल्टीवेटर और ट्रॉली के लिए 42 एचपी बहुत है। लेकिन अगर बड़ा थ्रेशर या रोटावेटर चलाना है, तो सीधे 50 एचपी वाले मॉडल पर जाएं।
  • फील्ड रिव्यू लें: एजेंसी पर जाकर सीधे खरीदने से बेहतर है कि अपने आस-पास के किसी किसान भाई से बात करें जो वह मॉडल पहले से चला रहा हो। उनका असली तजुर्बा आपको सही रास्ता दिखाएगा।
  • सर्विस सेंटर पास है या नहीं: मैसी की वारंटी 2 साल या 2000 घंटे की होती है। खरीदने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके गांव या कस्बे के पास मैसी की डीलरशिप है या नहीं, ताकि सर्विसिंग में समय बर्बाद न हो।
  • लोन और ईएमआई की पूरी जानकारी: अगर पूरा पैसा एक बार में नहीं देना चाहते, तो ट्रैक्टर फाइनेंस का रास्ता चुनें। ट्रैक्टर ज्ञान पर आपको घर बैठे सटीक EMI कैलकुलेटर और बेस्ट लोन ऑफर्स की जानकारी मिल जाती है।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ये सातों मॉडल अपने आप में उस्ताद हैं, कोई ग्रिप का राजा है तो कोई ताकत का। अपनी जरूरत तय करिए और सही ट्रैक्टर चुनकर अपने घर ले आइए। अपनी पसंदीदा ट्रैक्टर की बिल्कुल सटीक, ऑन-रोड और लेटेस्ट कीमत देखने के लिए आप ट्रैक्टर ज्ञान की वेबसाइट विसिट कीजिये, जहाँ आपको हर ट्रैक्टर की सही और सटीक जानकारी मिलेगी।

Read More Blogs

धान की सीधी बुवाई करने पर सरकार देगी ₹4,500 प्रति एकड़ image

हरियाणा के किसान भाईयों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है! अगर आप इस सीजन में धान (चावल) लगाने की सोच रहे हैं, तो सरकार आपके बैंक खाते में सीधे ₹4,500 भेजने की तैयारी में है। नायब सरकार की यह...

टॉप 5 सेकंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टर - कौन-सा ट्रैक्टर है आपके लिए बेस्ट image

खेती-किसानी के इस नए दौर में ट्रैक्टर सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि हमारी तरक्की का सबसे बड़ा साथी बन चुका है। लेकिन जब नया ट्रैक्टर खरीदने की बात आती है, तो बजट को लेकर थोड़ी चिंता होना लाजिमी है। ऐसे में 'सेकंड...

ट्रैक्टर के टायर स्लिपेज से कैसे बचें? आसान उपाय image

खेती-किसानी में ट्रैक्टर हमारा सबसे बड़ा मददगार है। लेकिन क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि भारी लोड खींचते समय या गीली मिट्टी में ट्रैक्टर के पहिए एक ही जगह गोल-गोल घूमने लगते हैं और ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ता? 

इसी को कहते...

Write Your Comment About टॉप 7 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर ₹7 लाख से कम में

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon