महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर: दमदार इंजन, मॉडर्न फीचर्स और किफायती कीमत

महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर: दमदार इंजन, मॉडर्न फीचर्स और किफायती कीमत image
By Khushbu RajputOct 13, 2026 12:30 PM

Table of Content

आज की खेती सिर्फ बड़े खेतों तक सीमित नहीं है। बाग-बगीचे, अंगूर के खेत, सब्ज़ी की क्यारियाँ और संकरी पंक्तियों वाली फसलें भी बड़ी संख्या में उगाई जा रही हैं। ऐसी जगहों पर भारी-भरकम ट्रैक्टर चलाना मुश्किल होता है। यहीं महिंद्रा ट्रैक्टर्स का महिंद्रा ओजा 2130 काम आता है। 

यह 30 हॉर्सपावर का कॉम्पैक्ट 4WD ट्रैक्टर है, जो छोटे और मझोले किसानों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक इसे बागवानी, इंटरकल्टीवेशन और पडलिंग जैसे कामों के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है। 

महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

विशेषता जानकारी
इंजन पावर

22.4 kW (30 HP)

सिलेंडर 3
अधिकतम टॉर्क 83.7 Nm
अधिकतम PTO पावर 25.5 HP
रेटेड आरपीएम 3000
गियर

8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स

ट्रांसमिशन

कॉन्स्टेंट मेश, साइड शिफ्ट

स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 950 किग्रा
ड्राइव 4WD
वारंटी 6 साल

mahindra-OJA-2130

महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर का इंजन कितना पावरफुल है?

महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला 30 HP का इंजन है, जो 3000 आरपीएम पर चलता है। 83.7 Nm का टॉर्क इस साइज़ के ट्रैक्टर के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि टॉर्क ही तय करता है कि ट्रैक्टर भारी मिट्टी या लोड में कितनी आसानी से खिंचेगा। 25.4 HP की PTO पावर के साथ यह रोटावेटर, कल्टीवेटर और स्प्रेयर जैसे औज़ार संभाल लेता है।

इसकी सबसे दिलचस्प खूबी है इसका सिंक्रो शटल ट्रांसमिशन। इसमें 8 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर्स मिलने से इसकी रफ्तार बहुत शानदार है। बाग में बार-बार आगे-पीछे करना पड़ता है, और ऐसे में शटल सिस्टम से काफी समय और मेहनत बचती है। गियर बदलने में झटका भी कम लगता है।

कंपनी का कहना है कि इसमें ऑटो PTO, ePTO और ऑटो इम्प्लीमेंट लिफ्ट जैसे आधुनिक फीचर्स हैं। आसान भाषा में कहें तो ये फीचर इम्प्लीमेंट चलाने के कई काम अपने आप संभाल लेते हैं, जिससे ऑपरेटर पर बोझ कम पड़ता है। पावर स्टीयरिंग की वजह से मुड़ना भी हल्का रहता है, जो तंग जगहों में बहुत काम आता है।’

4WD होने से पकड़ बेहतर रहती है। गीली मिट्टी या पडलिंग वाले खेतों में पहिये कम फिसलते हैं। साथ ही इसका कॉम्पैक्ट आकार पेड़ों की कतारों के बीच से निकलने में मदद करता है।

महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

ट्रैक्टर का माइलेज काम के प्रकार, मिट्टी की हालत और इम्प्लीमेंट के वज़न पर निर्भर करता है। महिंद्रा इस ट्रैक्टर को किफायती माइलेज और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देने वाला बताती है। हालाँकि कंपनी ने कोई तय आंकड़ा नहीं दिया है, इसलिए हम भी कोई हवाई संख्या नहीं लिखेंगे।

तथ्य यह है कि 30 HP का छोटा इंजन बड़े ट्रैक्टरों के मुकाबले कम डीज़ल पीता है। जब आपका काम स्प्रेइंग या हल्की जुताई जैसा हो, तो डीज़ल का खर्च अपने आप कम रहता है। असली खपत जानने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपने इलाके के किसी ऐसे किसान से बात करें जो पहले से इसे चला रहा हो। उनका अनुभव सबसे सच्चा जवाब देगा।

महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर की कीमत

महिंद्रा ओजा 2130 की कीमत काफी अफोर्डेबल है। फर्क राज्य, टैक्स, वेरिएंट और समय के साथ आता है। असल ऑन-रोड कीमत में RTO, बीमा और दूसरे खर्च जुड़ते हैं, इसलिए अंतिम रकम जानने के लिए अपने नज़दीकी महिंद्रा डीलर से लिखित कोटेशन ज़रूर लें। 

महिंद्रा का 6 साल की वारंटी देना भी एक बड़ा प्लस पॉइंट है, क्योंकि इससे मरम्मत के खर्च की चिंता काफी हद तक कम हो जाती है। इस कीमत में 4WD, शटल गियर और आधुनिक फीचर मिलना कई किसानों को फायदे का सौदा लगता है। फाइनेंस के बारे में भी डीलर से पूछ लें, क्योंकि कई बार आसान EMI की सुविधा मिल जाती है।

महिंद्रा ओजा 2130 की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

  • महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर बाग, अंगूर के खेत और सब्ज़ी जैसी फसलों के लिए बेहतरीन है। अगर आपको बहुत भारी जुताई या भारी ट्रॉली खींचनी है, तो सोच-समझकर फैसला करें।
  • टेस्ट ड्राइव लें। शटल गियर, स्टीयरिंग और बैठने का आराम खुद चलाकर महसूस करें। अपने खेत की मिट्टी में चलाकर देखें तो और भी अच्छा।
  • सर्विस नेटवर्क जाँचें। आपके आसपास महिंद्रा का सर्विस सेंटर और स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिलते हैं या नहीं, इसकी पड़ताल ज़रूर करें।
  • तुलना करें। इसी रेंज में दूसरे ब्रांड्स के ट्रैक्टर मॉडल भी हैं। कीमत, फीचर और वारंटी मैच करके ही फैसला करें।
  • लिफ्ट क्षमता देखें। 950 किग्रा की क्षमता आपके इम्प्लीमेंट्स के लिए पर्याप्त है या नहीं, यह पहले जाँच लें।
  • वारंटी की शर्तें पढ़ें। 6 साल की वारंटी में क्या-क्या शामिल है, यह डीलर से साफ-साफ पूछ लें।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान पर हम स्पेसिफिकेशन, कीमत, तुलना और खरीदारी की सलाह सीधी और आसान भाषा में देते हैं। हमारा मकसद किसान भाईयों को सोच-समझकर फैसला लेने में मदद करना है। 

महिंद्रा ओजा 2130 उन किसानों के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें बाग-बगीचे या छोटे खेतों के लिए कॉम्पैक्ट, 4WD और आधुनिक फीचर वाला ट्रैक्टर चाहिए। 6 साल की वारंटी और सिंक्रो शटल गियर इसके बड़े फायदे हैं। बस अपनी ज़रूरत और इम्प्लीमेंट्स का वज़न ध्यान में रखकर फैसला लें।

Read More Blogs

Top 10 Soybean Producing States in India image

Soybean is the major kharif crop of India. Its seeds are a source of oil for cooking, and the crushed meal is used to feed poultry and cattle. According to the Soybean Processors Association of India (SOPA), India produced around 110.27 lakh...

50-55 HP के टॉप 3 सोलिस ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स के साथ image

अगर आप रोटावेटर, कल्टीवेटर, हल और भरी ट्रॉली, ये सारे काम एक ही ट्रैक्टर से करना चाहते हैं, तो 50-55 HP के सोलिस ट्रैक्टर आपके लिए एक दम सही है। इस रेंज में सोलिस के तीन मॉडल किसानों के बीच काफी...

Top 5 Farmtrac 40-50 HP Tractors With Price and Features image

The Farmtrac 40-50 HP tractor is the best option for farmers having small to medium land, and they want a single tractor for fieldwork and trolley work. Farmtrac Tractors are designed to undertake various farming activities without any hassles.

So here are...

Write Your Comment About महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर: दमदार इंजन, मॉडर्न फीचर्स और किफायती कीमत

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon