जॉन डियर 5050डी गियरप्रो vs स्वराज 744 एफ ई: जानें फीचर्स और कीमत में कौन है बेहतर

जॉन डियर 5050डी गियरप्रो vs स्वराज 744 एफ ई: जानें फीचर्स और कीमत में कौन है बेहतर image
By Khushbu RajputNov 05, 2026 12:45 PM

Table of Content

अगर आप 50 HP के आसपास का एक ऐसा ट्रैक्टर खरीदना चाहतें हैं तो आपके पास दो बहुत अच्छे  विकल्प हैं : जॉन डियर 5050डी गियरप्रो और स्वराज 744 एफ ई।  ये दोनों ही ट्रैक्टर मॉडल्स खेती, ढुलाई और कमर्शियल काम के लिए भरोसेमंद हैं, लेकिन दोनों की खूबियां अलग हैं। 

तो चलिए आज हम आपको जॉन डियर 5050डी गियरप्रो vs स्वराज 744 एफ ई से जुडी हर ज़रूरी बात बतातें हैं ताकि आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से एक सही ट्रैक्टर का चुनाव कर सकतें हैं।  

जॉन डियर 5050डी गियरप्रो vs स्वराज 744 एफ ई: स्पेसिफिकेशन की तुलना

जब हम जॉन डियर 5050डी गियरप्रो vs स्वराज 744 एफई करतें हैं तो  सबसे पहले हमें  इनकी स्पेसिफिकेशन की तुलना करनी चाहिए।

स्पेसिफिकेशन जॉन डियर 5050डी गियरप्रो (2WD)

स्वराज 744 एफ ई (2WD)

HP 50 HP 46-50 HP
सिलेंडर 3 3
इंजन क्षमता लगभग 2900 cc 3307 cc
रेटेड RPM 2100 2000
गियर 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स

8F + 2R / 12F + 3R

लिफ्टिंग क्षमता 1600 / 1800 किलो 2000 किलो
फ्यूल टैंक 60 लीटर 56 लीटर
वजन 2020 किलो 2060 किलो
ग्राउंड क्लीयरेंस 375 mm 435 mm
स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग

मैकेनिकल / पावर (विकल्प)

वारंटी 5 साल 6 साल
सर्विस इंटरवल 500 घंटे 400 घंटे

John deere 5050 D GearPro 2WD

दोनों ट्रैक्टरों के गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन में कौन बेहतर है?

जॉन डियर 5050डी गियरप्रो और स्वराज 744 एफ ई के ट्रांसमिशन की तुलना करतें हैं तो पता चलता है कि: 

  • जॉन डियर 5050डी गियरप्रो में कॉलरशिफ्ट ट्रांसमिशन मिलता है तो स्वराज 744 एफ ई में स्लाइडिंग मेश / पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स मिलता है। 
  • जॉन डियर 5050डी गियरप्रो में 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर हैं। स्वराज 744 एफ ई मेंस्टैंडर्ड 8F + 2R गियर हैं और 12F + 3R का विकल्प है।  
  • जॉन डियर 5050डी गियरप्रो में आगे की स्पीड 2.5 से 32.9 किमी/घंटा तक है। 
  • स्वराज 744 एफ ई में में सेंटर शिफ्ट और साइड शिफ्ट दोनों विकल्प मिलते हैं। आगे की स्पीड 2.79 से 30.90 किमी/घंटा तक है।

तो ट्रांसमिशन के स्तर पर जॉन डियर 5050डी गियरप्रो vs स्वराज 744 एफ ई  में गियरबॉक्स और ड्राइविंग आराम में जॉन डियर 5050डी गियरप्रो में बेहतर आगे है।      

Swaraj 744 FE

जॉन डियर 5050डी गियरप्रो vs स्वराज 744 एफ ई: माइलेज की तुलना

चलिए जानतें हैं कि माइलेज के मामले में जॉन डियर 5050डी गियरप्रो vs स्वराज 744 एफ ई में से कौन जीतता हैं।  

स्वराज 744 एफ ई में FE के मतलब फ्यूल एफिशिएंसी  है। इसकी स्पेसिफिक फ्यूल खपत 238 g/kWh है। भारी काम जैसे गहरी जुताई या रोटावेटर में यह लगभग 10-11 लीटर प्रति घंटा तक डीजल ले सकता है, जबकि हल्के काम और ढुलाई में खपत काफी कम रहती है।

जॉन डियर 5050डी गियरप्रो में एक इकोनॉमी PTO (1600 इंजन RPM पर 540 PTO स्पीड) मिलता है। हल्के PTO काम में इंजन कम RPM पर चलता है, जिससे डीजल की बचत होती है। 60 लीटर का बड़ा टैंक लंबे समय तक बिना रुके काम करने देता है।

दोनों ही ट्रैक्टर डीजल की बचत करने की हिसाब से बने हैं।  

जॉन डियर 5050डी गियरप्रो और स्वराज 744 एफ ई के फीचर्स में क्या अंतर है?

जॉन डियर 5050डी गियरप्रो के खास फीचर्स:

  • इंडिपेंडेंट PTO और रिवर्स PTO की मदद से रोटावेटर या थ्रेशर में कचरा फंसने पर आसानी से निकाला जा सकता है।
  • ऑटोमैटिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल से जुताई की गहराई एक जैसी रहती है।
  • पावर स्टीयरिंग स्टैंडर्ड से लंबे समय तक चलाने में हाथों पर कम जोर पड़ता है।
  • ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक कम मेंटेनेंस मांगते हैं।  

स्वराज 744 एफ ई के खास फीचर्स:

  • 2000 किलो लिफ्टिंग क्षमता जो रेंज में सबसे ज्यादा है और लेजर लेवलर, डिस्क हैरो और भारी कल्टीवेटर आसानी से उठाने में मदद करता है।
  • 187.8 Nm टॉर्क से सख्त मिट्टी में भी इंजन नहीं रुकता।
  • 3-स्टेज वेट एयर क्लीनर इंजन को साफ़ रखता है।  
  • सिंगल, डुअल और IPTO के विकल्प ।
  • मल्टी-स्पीड PTO  का विकल्प 

जॉन डियर 5050डी गियरप्रो vs स्वराज 744 एफ ई: कीमत की तुलना

स्वराज 744 एफई और जॉन डियर 5050डी गियरप्रो ट्रैक्टर की कीमत शहर, आरटीओ शुल्क, बीमा और अन्य टैक्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। 

स्वराज 744 एफई कि किमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जॉन डियर 5050डी गियरप्रो कि किमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

जॉन डियर 5050डी गियरप्रो vs स्वराज 744 एफ ई: कौन सा ट्रैक्टर खरीदना बेहतर है?

जॉन डियर 5050डी गियरप्रो आपके लिए एक सही चुनाव है अगर:

  • आप रोटावेटर, सीड ड्रिल और PTO वाले काम ज्यादा करते हैं।
  • आपको पूरे दिन आरामदायक ड्राइविंग चाहिए।
  • आप ज्यादा गियर और आधुनिक फीचर के लिए थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकते हैं।

आपको स्वराज 744 एफ ई खरीदना चाहिए अगर:

  • आपका बजट ₹7 लाख के आसपास है।
  • आप भारी इम्प्लीमेंट और ढुलाई का काम करते हैं।
  • आप 5 से 12 एकड़ की सूखी और समतल जमीन पर खेती करते हैं।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक भरोसेमंद अग्रि-टेक प्लेटफार्म हैं जहां पर किसान हर ट्रैक्टर की फीचर, स्पेसिफिकेशन, रिव्यू और कीमत की जानकारी करके दो ट्रैक्टरों की तुलना कर सकते हैं। इससे एक सही ट्रैक्टर चुनना किसानों के लिए आसान हो जाता है।

Read More Blogs

John Deere India Achieves Record Sales of 1 Lakh Tractors in a Year image

A big milestone for John Deere, and for Indian farming too. John Deere India has sold more than 1 lakh tractors in India within Deere’s single fiscal year. The company announced it on November 3, 2026, and called it a new annual...

फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर के दमदार फीचर्स और कीमत जानें image

अगर आपको एक ऐसा फार्मट्रैक ट्रैक्टर चाहिए जो खेत की जुताई भी करे, ट्रॉली भी खींचे और जरूरत पड़ने पर लोडर या डोज़र जैसे काम भी संभाल ले तो फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स आपके लिए एक दम सही विकल्प है । यह...

पुराना कल्टीवेटर खरीदते समय इन 5 चीजों को नजरअंदाज न करें image

खेती में कल्टीवेटर वो इम्प्लीमेंट है जो हर सीजन काम आता है। जुताई हो, खरपतवार निकालना हो या बुवाई से पहले जमीन तैयार करनी हो, इसके बिना काम अधूरा रहता है। नया कल्टीवेटर हर किसान की जेब को सूट नहीं करता,...

Write Your Comment About जॉन डियर 5050डी गियरप्रो vs स्वराज 744 एफ ई: जानें फीचर्स और कीमत में कौन है बेहतर

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon