महिंद्रा 1 वित्तवर्ष में 2 लाख से ज़्यादा ट्रैक्टर बेचने वाली दुनियाँ की पहली कम्पनी बनी!

महिंद्रा 1 वित्तवर्ष में 2 लाख से ज़्यादा ट्रैक्टर बेचने वाली दुनियाँ की पहली कम्पनी बनी! image
By Tractor GyanApr 03, 2021 06:37 AM

वित्त वर्ष'21 में महिंद्रा ग्रुप ने 3,54,498 ट्रैक्टर बेचे। जिसमें महिंद्रा ने अकेले 2 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बेचकर ट्रैक्टर उद्योग के इतिहास में एक नया कीर्तिमान रच दिया।

आपको बता दें कि महिंद्रा ग्रुप के अंतर्गत स्वराज, ट्रैकस्टार और महिंद्रा तीनों ट्रैक्टर कंपनियां आती है। जिसमें से अकेले महिंद्रा ने वित्त वर्ष'21 में 2,00,777 ट्रैक्टर्स बेचे।

इसके अलावा महिंद्रा ग्रुप के स्वराज और ट्रैकस्टार दोनों ने मिलकर 1,53,721 ट्रैक्टर्स बेचे। 

अकेले 2 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बेचकर महिंद्रा ने ट्रैक्टर उद्योग में आग लगा दी!

ट्रैक्टर उद्योग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी ट्रैक्टर कंपनी ने अकेले एक वित्त वर्ष में दो लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बेच दिए। और ऐसा करने वाली महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी विश्व की पहली ट्रैक्टर कंपनी बन गई।

महिंद्रा के आगे-पीछे कोई नहीं दूर-दूर तक!

जैसा कि आपको पता है कि 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाता है और सभी ट्रैक्टर कंपनियां अपने पिछले 1 साल के आंकड़े सबके सामने रखती है। इसी रीती को निभाते हुए 1 अप्रैल को सभी ट्रैक्टर  कंपनियों ने वित्त वर्ष'21 के आंकड़े पेश किए।

और वही आंकड़े हम एक टेबल के माध्यम से आपके सामने रख रहे हैं जिनमें आप स्पष्ट देख सकते हैं कि दूर-दूर तक कोई भी महिंद्रा के आसपास भटकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। महिंद्रा ने अपनी सभी प्रतिद्वंदी कंपनियों को पूरी तरह पछाड़ दिया है।

              

आप देख सकते हैं कि महिंद्रा ग्रुप को टक्कर देना तो दूर और ट्रैक्टर कंपनियां अकेले महिंद्रा ट्रैक्टर को ही टक्कर नहीं दे पा रही है। महिंद्रा समूह में अकेली महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी दो लाख का आंकड़ा पार करके सब पर भारी नजर आ रही है।

महिंद्रा समूह ने मार्च'21 में बेचे 30 हजार 970 ट्रैक्टर!

 महिंद्रा ग्रुप ने मार्च में कुल(आयात+निर्यात) 30,970 ट्रैक्टर बेचे हैं। जिसमें 29,817 ट्रेक्टर घरेलू बाजार में बिके और 1,153 ट्रैक्टर विदेशों में। मार्च 2020 की तुलना में महिंद्रा ने अपनी बिक्री में 128% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है।

 

पिछले वर्ष इसी महीने में यानी मार्च 2020 में महिंद्रा ने कुल 13,613 ट्रैक्टर बेचे थे। जिसमें से 13,418 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में तथा 195 ट्रैक्टर  विदेशों में बिके थे। जबकि इस बार विदेशों में भी 1153 ट्रैक्टर बेचकर महिंद्रा ने 491% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है।  

महिंद्रा ने नई एक्स पी प्लस सीरीज लाकर कर दिया यह कमाल!

tg_quick_links

(Mahindra new XP+ series)

 

 इस वित्त वर्ष के दौरान Mahindra Tractors company अपनी हर एक कैटिगरी में प्लस मॉडल लेकर आई और अपने पुराने ट्रैक्टरों को नए फीचर्स के साथ और ज्यादा अपग्रेड करके उसने अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने में कामयाबी हासिल की। यही वजह रही कि Mahindra Group में अकेले महिंद्रा ने दो लाख से ट्रैक्टर भेज दिए।

महिंद्रा ने  अपनी नई एक्सपी प्लस सीरीज में 31-40 HP में Mahindra 275 DI XP Plus, Mahindra 415 DI XP Plus, 41-50 HP में Mahindra 475 DI XP Plus, Mahindra 575 DI XP Plus, Mahindra 585 DI Xp Plus आदि ट्रैक्टर लाकर धमाल मचा दिया।

महिंद्रा को महिंद्रा समूह का स्वराज ही दे सकता है टक्कर!

 

महिंद्रा समूह में रहकर भी स्वराज ने अपनी एक अलग पहचान लोगों के दिलों में बनाई है। और उसकी लोकप्रियता भी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में भविष्य में हो सकता है की महिंद्रा ट्रैक्टर को अपने ही समूह का स्वराज ट्रैक्टर चुनौती दे।

महिंद्रा ट्रैक्टर की पूरी कहानी,ट्रैक्टरज्ञान की जुबानी!

अगर आप भी ट्रैक्टर प्रेमी हैं और अपने पसंदीदा ट्रैक्टर की सफलता की पूरी कहानी जानना चाहते हैं तो ट्रैक्टर ज्ञान है ना आपके साथ। अपने पसंदीदा ट्रैक्टर की पूरी कहानी बड़े ही रोचक तरीके से आपके लिए प्रस्तुत है।

पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Read More Blogs

Indian Tractor Industry: wholesale Tractor sales figures FY21 image

The year 2020-21 has been an astonishing year for the tractor industry as the overall tractor sales went up from 7,85,059 to 9,88,043 this year including an incline in domestic sales by 26.9% and in exports by 16.4% when compared with the...

Mallika Srinivasan has been appointed as the Chairperson of the Public Enterprises Selection Board (PESB) by Government of India image

TAFE Chairman & MD - Mallika Srinivasan, has been appointed as the Chairperson of the Public Enterprises Selection Board (PESB), Department of Personnel & Training under the Ministry of Personnel, Public Grievances & Pension, Government of India.

Mallika Srinivasan responded on the appointment...

सोनालिका ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर्स एवं टॉप मॉडल 2023-2025 image

  • फाउंडर - लक्ष्मण दास जी मित्तल
  • ट्रैक्टर प्लांट - होशियारपुर, पंजाब
  • सोनालिका टॉल फ्री न. 18001021011

सोनालिका ट्रैक्टर्स (Sonalika tractors) एक ऐसा ब्रांड है जो पिछले कई वर्षो से ट्रैक्टर उद्योग में अपना दबदबा बनाए हुए है। सोनालिका ट्रैक्टर किसानों के...

Write Your Comment About महिंद्रा 1 वित्तवर्ष में 2 लाख से ज़्यादा ट्रैक्टर बेचने वाली दुनियाँ की पहली कम्पनी बनी!

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon