अप्रैल 2024 की रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 1% की वृद्धि, बिचे 56,625 ट्रैक्टर!
फाड़ा या फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने अप्रैल 2024 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट को जारी कर दिया है। इस रिपोर्ट की मदद से हमे यह जानकरी मिलती है कि अप्रैल 2024 में किस ट्रैक्टर निर्माता ने सबसे अधिक ट्रैक्टर बिक्री करके बाज़ी मारी।
अप्रैल 2024 के लिए फाड़ा की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट
1. अप्रैल 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
अप्रैल 2024 में महिंद्रा सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचने वाला निर्माता बना। महिंद्रा ने अप्रैल 2024 में कुल 12,651 यूनिट्स की बिक्री करके 22.34% की बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की। अप्रैल 2023 में महिंद्रा की कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 12,633 यूनिट्स थी और इसकी बाज़ार हिस्सेदारी 22.62% थी।
2. अप्रैल 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर के तहत स्वराज की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
स्वराज ने अप्रैल 2024 में 11,028 यूनिट्स बेच कर 19.48% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की। इस प्रकार स्वराज ने साल-दर-साल बिक्री में वृद्धि दर्ज की। स्वराज ने अप्रैल 2023 में 9,558 यूनिट्स बेचीं और 17.11% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।
3. अप्रैल 2024 में इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, सोनालीका ट्रैक्टर्स, की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
अप्रैल 2024 में सोनालीका की कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 7,420 यूनिट्स है जो अप्रैल 2023 में बेचीं गयी कुल 6,963 यूनिट्स की तुलना में ज़्यादा है। अप्रैल 2024 और अप्रैल 2023 के लिए सोनालीका की बाजार हिस्सेदारी 13.10% और 12.47% थी।
4. अप्रैल 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( फार्मट्रैक और पॉवरट्रैक ) की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
अप्रैल 2024 के लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री 5,866 यूनिट्स हैं जबकि इसकी बाजार हिस्सेदारी 10.36% है। अप्रैल 2023 के लिए, यह बिक्री 6,247 यूनिट्स थी और बाजार में हिस्सेदारी 11.18% की थी।
5.अप्रैल 2024 में टैफे (मैसी फर्ग्यूसन) की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
अप्रैल 2024 में मैसी फर्ग्यूसन की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री 5,622 यूनिट्स हैं मैसी फर्ग्यूसन की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री की मदद से यह ट्रैक्टर निर्माता 9.93% की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में सफल रहा। अप्रैल 2023 में मैसी फर्ग्यूसन की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 6,749 यूनिट्स थी और बाजार हिस्सेदारी 12.08% थी, जो साल-दर-साल गिरावट को दर्शाती है।
फाडा ट्रैक्टर बिक्री डाटा अप्रैल 2024 (FADA Tractor Sales Data April 2024) | ||||
Manufacturer | Apr'2024 | MS Apr'24 | Apr'2023 | MS Apr'23 |
महिंद्रा | 12,651 | 22.34% | 12,633 | 22.62% |
स्वराज | 11,028 | 19.48% | 9,558 | 17.11% |
सोनालीका | 7,420 | 13.10% | 6,963 | 12.47% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा | 5,866 | 10.36% | 6,247 | 11.18% |
मैसी फर्ग्यूसन | 5,622 | 9.93% | 6,749 | 12.08% |
जॉन डियर | 4,772 | 8.43% | 4,554 | 8.15% |
आयशर | 3,881 | 6.85% | 3,217 | 5.76% |
न्यू हॉलैंड | 2,414 | 4.26% | 2,266 | 4.06% |
कुबोटा | 1,077 | 1.90% | 1,318 | 2.36% |
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स | 163 | 0.29% | 309 | 0.55% |
फोर्स | 151 | 0.27% | 262 | 0.47% |
अन्य | 1,580 | 2.79% | 1,781 | 3.19% |
Total | 56,625 | 100% | 55,857 | 100% |
6. अप्रैल 2024 में जॉन डियर की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
जॉन डियर ने अप्रैल 2024 में रिटेल बाजार में 4,772 यूनिट्स बेचीं और 8.43% की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में सफल रहा। जॉन डियर ने अप्रैल 2023 में 4,554 यूनिट्स बेचीं और इसकी दर्ज बाजार हिस्सेदारी 8.15% की थी।
7. अप्रैल 2024 में आयशर की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
आयशर ट्रैक्टर की अप्रैल 2024 के लिए रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 3,881 यूनिट्स हैं और दर्ज बाजार हिस्सेदारी 6.85% है। इस तरह, इस कंपनी ने साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की क्योंकि आयशर की अप्रैल 2023 में कुल रिटेल बिक्री 3,217 यूनिट्स थी और बाजार हिस्सेदारी 5.76% की थी।
8. अप्रैल 2024 में सीएनएच (न्यू हॉलैंड) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
न्यू हॉलैंड ने अप्रैल 2024 में कुल 2,414 यूनिट्स बेचकर 4.26% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की। न्यू हॉलैंड ने अप्रैल 2023 में 2,266 ट्रैक्टर बेचे थे और 4.06% की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में कामयाब रही थी।
9. अप्रैल 2024 में कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी प्राइवेट लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
कुबोटा की अप्रैल 2024 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 1,077 यूनिट्स हैं। इस बिक्री के साथ कुबोटा ने 1.90% की बाजार हिस्सेदारी दर्ज की। कुबोटा की अप्रैल 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 1,318 यूनिट्स थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 2.36% थी।
10. अप्रैल 2024 में वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री
वीएसटी की अप्रैल 2024 में रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 163 यूनिट है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.29% रही। अप्रैल 2023 में वीएसटी ने 309 यूनिट बेचीं और 0.55% बाजार हिस्सेदारी दर्ज की थी।
11. अप्रैल 2024 में फोर्स मोटर्स लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री
फोर्स मोटर्स की अप्रैल 2024 में रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 151 यूनिट है और बाजार हिस्सेदारी 0.27% है। अप्रैल 2023 के लिए, इसकी कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 262 यूनिट थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.47% की थी।
12. अप्रैल 2024 में अन्य ट्रैक्टर ब्रांड की कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
अप्रैल 2024 के लिए, भारत के अन्य ट्रैक्टर ब्रांड की कुल रिटेल बिक्री 1,580 यूनिट्स हैं और उनकी बाजार हिस्सेदारी 2.79% है। भारत में अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री अप्रैल 2023 में 1,781 यूनिट्स थीं और कुल बाजार हिस्सेदारी 3.19% थी।
भारत के रिटेल ट्रैक्टर जगत ने अप्रैल 2024 में कुल 56,625 यूनिट्स की बिक्री के साथ 1.37% की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की। अप्रैल 2023 के दौरान भारत में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 55,857 यूनिट्स थी। अगर हम भारत के रिटेल ट्रैक्टर जगत की मासिक आधार पर की गयी बिक्री का आकलन करें तो हमे पता चलता है है कि इसमें 27.82% की गिरावट आई क्योंकि मार्च 2024 में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 78,446 यूनिट्स थी।
कैटेगरी
और ब्लॉग पढ़ें
VST Tillers Tractors Ltd. never disappoints Indian farmers and this tractor manufacturer keeps on fueling innovation in the tractor domain. It has established itself as a pioneer in the 4WD tractor domain and now has something interesting to offer.
VST Tillers Tractors Ltd....
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड भारतीय किसानों के बीच जाना-माना नाम हैं। इस ब्रांड के सभी उपकरणों को किसानो ने खुले दिल से पसंद किया क्योंकि इनमे उनको आधुनिकता और तकनिकी का अनूठा मेल देखने को मिलता है। वीएसटी भारत और विदेशो में...
Tractorgyan is all set to help you understand the April 2024 retail tractor sales report by FADA.
Through this report, you can understand retail tractor sales of India’s leading tractor manufacturers such as Mahindra, Sonalika, Swaraj, and many others.
FADA Retail Tractor Sales Report...
इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें अप्रैल 2024 की रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 1% की वृद्धि, बिचे 56,625 ट्रैक्टर!
.webp&w=1920&q=75)
ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025