वित्तीय वर्ष 2023 में ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री में 7.94% की वृद्धि - फाडा रिसर्च
FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) द्वारा भारत में अपने विभिन्न ब्रांडों के ट्रैक्टरों की वित्तीय वर्ष की ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट में स्पष्ट किया है की वित्तीय वर्ष 2022 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023 में 7.94% की वृद्धि हुई हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष वित्तीय वर्ष 2023 में भारतीय बाजार के सभी दमदार ट्रैक्टर ब्रांडों ने अपनी बिक्री में बेहतरीन बढ़ोतरी दर्ज की हैं। साथ ही भारतीय बाजार में ट्रैक्टर और इससे संबंधित क्षेत्रों में विकास भी देखने को मिला हैं तो आइये सभी ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री पर नजर डालते हैं।
ट्रैक्टर बिक्री वित्तीय वर्ष 2023 :
1. महिंद्रा एंड महिंद्रा ( महिंद्रा ट्रैक्टर )
महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने इस बार भी उद्योग जगत में दूसरे ट्रैक्टर ब्रांडों के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 में 1,76,736 ट्रैक्टरों की बिक्री की और वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023 की बिक्री में वृद्धि प्राप्त कर सर्वप्रथम स्थान को अपने नाम कर लिया हैं, इसकी वित्तीय वर्ष 2022 की कुल बिक्री 1,45,916 थी।
2. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ( स्वराज ट्रैक्टर )
स्वराज ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2023 में 1,28,698 बिक्री कर, ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि प्राप्त की हैं और दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2022 की तुलना में काफी ज्यादा है। स्वराज डिवीजन की वित्तीय वर्ष 2022 की कुल बिक्री 1,04,674 थी।
3. इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ( सोनालीका ट्रैक्टर )
सोनालिका ने वित्तीय वर्ष 2023 में 97,743 की बिक्री के साथ तीसरा स्थान मिला है। वित्तीय वर्ष 2022 में यह बिक्री संख्या 89,962 थी। सोनालिका ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री के मुकाबले इस वर्ष बिक्री में अच्छी वृद्धि अपने नाम दर्ज की है।
4. टैफे लिमिटेड ( मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर )
बिक्री रिपोर्ट की इस सूची में 4 वें स्थान पर टैफे का नाम आता है। टैफे को इस वर्ष ट्रेक्टर बिक्री पर अच्छी वृद्धि प्राप्त हुई हैं, जिसने वित्तीय वर्ष 2022 में 81,217 की बिक्री की तुलना में इस वित्तीय वर्ष 2023 में 92,546 की बिक्री की है।
5. एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर )
एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर के बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो यह वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 में काफी अच्छी रही हैं। वित्तीय वर्ष 2023 की बिक्री देखे तो यह 79,531 है, और वित्तीय वर्ष 2022 में 66543 ट्रैक्टर की बिक्री प्राप्त की थी।

6. जॉन डियर ट्रैक्टर
जॉन डियर की बात करें तो इसने भी ट्रैक्टर्स बिक्री में अच्छा स्थान प्राप्त किया हैं। जॉन डियर ने वित्तीय वर्ष 2023 में शानदार बिक्री कर सफलता पाई हैं। जो 60,450 कुल बिक्री हैं इसकी पिछले साल की बिक्री की तुलना यानि की वित्तीय वर्ष 2022 में 52,489 बिक्री रही थी।
7. आयशर ट्रैक्टर
आयशर ट्रैक्टर को वित्तीय वर्ष 2023 में 52,870 ट्रैक्टर की बिक्री प्राप्त होने के साथ, आयशर ट्रैक्टर को अपनी बिक्री में वृद्धि देखने को मिली हैं, जो इसकी वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री की तुलना में अधिक है, आयशर की वित्तीय वर्ष 2022 की कुल बिक्री 51,065 थी।
8. सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ( न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर )
सीएनएच को भी पिछले वर्ष वित्तीय वर्ष 2022 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023 में 30,047 ट्रैक्टर बिक्री के साथ बेहतर वृद्धि मिली है। इसकी वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री 25,520 ट्रैक्टर थी।
9. कुबोटा ट्रैक्टर
कुबोटा ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़े में वृद्धि सामने आई है वित्तीय वर्ष 2023 में 20,753 ट्रैक्टर बिक्री हुई है। यह आंकड़ें वित्तीय वर्ष 2022 की 16,424 ट्रैक्टर बिक्री से ज्यादा है।
10. अन्य
अगर हम इसके अलावा अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री रिपोर्ट देखें तो इंडो फार्म, वीएसटी, प्रीत ट्रैक्टर, फोर्स की बिक्री के आंकड़ों में कुछ उतार-चढ़ाव आये है। इनमें से कुछ को वित्तीय वर्ष 2023 और वित्तीय वर्ष 2022 की ट्रैक्टर की बिक्री में थोड़ी वृद्धि और थोड़ी गिरावट मिली है। इसलिए भारत की इन लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांडों ने अपने निरंतर प्रयासों को जारी रखा हैं और भारतीय बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री ज्यादा करने में सफलता के आसमानों को छूआ है।
अस्वीकरण:
1- यहाँ पर ऊपर जो संख्याएँ दी गई हैं उनमें TS & LD के आंकड़े नहीं दिए गए हैं।
2- बताये गए वाहन खुदरा डेटा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 02.04.23 तक एकत्र किया गया है और साथ ही 1,435 आरटीओ में से 1,349 से एकत्र कर यह डेटा दिया गया है।
Category
Read More Blogs
फरीदाबाद, 1 अप्रैल, 2023: एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा मार्च 2023 में 10,305 ट्रैक्टर बेचे गए और यदि हम 2022 का आंकड़ा देखे तो मार्च 2022 में 10,074 ट्रैक्टर्स की बिक्री की थी| इसकी तुलना में मार्च 2023 में 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई...
मुंबई, 3 अप्रैल 2023: महिंद्रा समूह के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) द्वारा मार्च 2023 के दौरान बेचे गए ट्रैक्टर्स की बिक्री संख्या की घोषणा कर दी गई हैं।
मार्च 2023 की घरेलू बिक्री: इस घोषणा में सामने आया है की मार्च 2023 में...
Tags
Write Your Comment About वित्तीय वर्ष 2023 में ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री में 7.94% की वृद्धि - फाडा रिसर्च
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
26 May 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
30 Jul 2025
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025











.webp)










.webp)
.webp)




























