सिक्के से जानें ट्रैक्टर टायर की सही उम्र!
Table Of Content
ट्रैक्टर का टायर जितना महत्वपूर्ण होता है, उतना ही ज़रूरी है उसकी सही देखभाल और उसे कब बदलना है इसकी जानकारी। लेकिन आपको कई बार ट्रैक्टर टायर की लाइफ को सही से चेक करने का कोई सटीक उपकरण नहीं मिलता है, जिससे टायर कितना और चलेगा इसका अनुमान नहीं लगता।
इस समस्या का समाधान एक साधारण सिक्के के साथ किया जा सकता है। जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा! एक छोटे से सिक्के की मदद से आप अपने ट्रैक्टर के टायर की लाइफ को आसानी से जान सकते हैं। चलिए देखते हैं कैसे।
टायर की लाइफ चेक करने का तरीका
ट्रैक्टर के टायर की स्थिति जानने के लिए आपको बस एक सिक्का लेना है और टायर के ग्रिप में लगा देना है और देखना है टायर का ऊपरी हिस्सा सिक्के के किस लेवल पर आ रहा है।
सिक्का 50% कवर हो रहा है
अगर टायर का ग्रिप सिक्के को लगभग 50 प्रतिशत कवर कर रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके टायर की लाइफ लगभग 100 प्रतिशत बाकी है। इसका अर्थ है कि टायर अभी भी नए जैसा है और इसे बदलने की कोई जरूरत नहीं है।
सिक्का 25% कवर हो रहा है
वहीं अगर सिक्का पच्चीस प्रतिशत कवर हो रहा है तो आपका टायर पचास प्रतिशत यानी आधा घिस चुका है। ऐसे में आपको टायर की स्थिति पर निगरानी रखनी चाहिए क्यों की कुछ समय बाद आपको टायर बदलना होगा ।
सिक्का 5% या उससे कम कवर हो रहा है
यदि सिक्का पाँच प्रतिशत या इससे कम कवर हो रहा है तो आपके टायर की लाइफ लगभग खत्म हो चुकी है और उसे बदलने का समय आ चुका है। ऐसे में टायर को तुरंत बदलना बेहतर होगा, ताकि वाहन की सुरक्षा और परफॉर्मेंस बनी रहे।
तो इसी एक सिम्पल जुगाड़ से आप ट्रैक्टर या कोई भी कृषि उपकरण के टायर की लाइफ को आसानी से पता लगा सकते हैं। इससे आपको टायर बदलने का सही समय पता चलेगा और अनावश्यक खर्चों से भी बचा जा सकेगा।
अब जब आप यह सरल तरीका जान गए हैं, तो इसे आज़माएं और अपनी ट्रैक्टर की टायर की स्थिति को बेहतर तरीके से समझें। इससे पहले आप टायर की लाइफ का अनुमान कैसे लगाते थे, कमेंट में जरूर बताएं और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इससे वे भी अपने ट्रैक्टर के टायर की लाइफ आसानी से पता कर सकें।
Category
Read More Blogs
A Rs. 750 crore fund called AgriSure has been introduced to support agriculture startups. Not only this, a new portal called Krishi Nivesh Portal has also been launched to speed up investment approval. On 4 September 2024, Union Agriculture Minister Mr. Shivraj...
ट्रैक्टर खरीदना एक महत्वपूर्ण निर्णय होता है, और अगर आप इसे सही तरीके से करें तो यह आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। अक्सर लोग ट्रैक्टर खरीदते वक्त केवल एचपी (हॉर्सपावर), सिलेंडर, और कीमत जैसे बुनियादी चीज़ों पर ध्यान देते हैं।...
Mahindra Tractors, a flagship unit of the Mahindra Group and recognized as the world's largest tractor manufacturer in terms of volume, has achieved various milestones this year till 22 August 2024. 40 Lakh Mahindra Tractors Sales in 60 Years Six Decades? Yes,...
Write Your Comment About सिक्के से जानें ट्रैक्टर टायर की सही उम्र!
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 May 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
24 Jun 2025