Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

वित्तीय वर्ष 2024 में भारतीय रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 7.55% की वृद्धि, बिचे लगभग 9 लाख ट्रैक्टर!

वित्तीय वर्ष 2024 में भारतीय रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 7.55% की वृद्धि, बिचे लगभग 9 लाख ट्रैक्टर!

    वित्तीय वर्ष 2024 में भारतीय रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 7.55% की वृद्धि, बिचे लगभग 9 लाख ट्रैक्टर!

08 Apr, 2024

वित्तीय वर्ष 2024 के लिए फाड़ा की रिटेल ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट आपको रिटेल ट्रैक्टर बाजार में वित्तीय वर्ष 2024 में ट्रैक्टर निर्माताओं के प्रदर्शन को समझने में मदद करती है।

अगर आप भी यह जानना चाहतें हैं तो ट्रैक्टरज्ञान द्वारा किये गए फाड़ा के वित्तीय वर्ष 2024 के रिटेल ट्रैक्टर डाटा का विश्लेषण आपकी मदद जरूर करेगा।

वित्तीय वर्ष 2024 के लिए फाड़ा रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट:

1. वित्तीय वर्ष 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा (महिंद्रा ट्रैक्टर) की बिक्री

रिटेल बाजारों में 2,04,737 यूनिट्स की बिक्री करके और 22.94% बाजार हिस्सेदारी हासिल करके, महिंद्रा एंड महिंद्रा वित्तीय वर्ष 2024 में भारत में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने वाला ब्रांड बन गया है । वित्तीय वर्ष 2023 में महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री 1,76,763 यूनिट्स थी और बाजार हिस्सेदारी 21.31% की थी।

वित्तीय वर्ष 2024 महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री

2. वित्तीय वर्ष 2024 में स्वराज ट्रैक्टर ट्रैक्टर की बिक्री

स्वराज, महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक बहुत ही जाना-माना उप-ब्रांड है और वित्तीय वर्ष 2024 में यह भारत में दूसरा सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने वाला ब्रांड बन गया है। स्वराज की वित्तीय वर्ष 2024 में ट्रैक्टर बिक्री 1,59,958 यूनिट्स है और बाजार हिस्सेदारी 17.93% है। वित्तीय वर्ष 2023 की तुलना में, यह प्रदर्शन बेहतर है क्योंकि वित्तीय वर्ष 2023  में  ट्रैक्टर की बिक्री 1,28,725 यूनिट्स थी और बाजार हिस्सेदारी 15.52% थी।

वित्तीय वर्ष 2024 स्वराज ट्रैक्टर बिक्री

3. वित्तीय वर्ष 2024 में इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, सोनालीका ट्रैक्टर्स की ट्रैक्टर बिक्री

वित्तीय वर्ष 2024 में इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, सोनालीका ट्रैक्टर्स की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 1,14,207 यूनिट्स है जबकि वित्तीय वर्ष 2023 में यह 97,77 यूनिट्स थी। इस तरह, वित्तीय वर्ष 24 में सोनालीका भारत का तीसरा सबसे लोकप्रिय ब्रांड बन गया।

अगर कुल बाजार हिस्सेदारी की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2024 में सोनालीका ने 12.80% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की जबकि वित्तीय वर्ष 2023 में यह 11.79% थी।

वित्तीय वर्ष 2024 सोनालीका ट्रैक्टर बिक्री

4. वित्तीय वर्ष 2024 में टैफे ( मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर ) की ट्रैक्टर बिक्री

मैसी फर्ग्यूसन ने वित्तीय वर्ष 2024 में रिटेल ट्रैक्टर बाज़ारों में 1,08,101 यूनिट्स बेच कर 12.11% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की। मैसी फर्ग्यूसन वित्तीय वर्ष 2024 के लिए भारत में चौथा सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचने वाला ब्रांड बन गया। वित्तीय वर्ष 2023 में मैसी फर्ग्यूसन ने 92,599 यूनिट बेचीं थी और बाजार हिस्सेदारी 11.16% थी।

वित्तीय वर्ष 2024 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर बिक्री

5. वित्तीय वर्ष 2024 में  एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( फार्मट्रैक और पॉवरट्रैक ) ट्रैक्टर की बिक्री

चलिए अब वित्तीय वर्ष 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के प्रदर्शन पर एक नज़र डालतें हैं। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की वित्तीय वर्ष 2024 में रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 89,830 यूनिट्स है और बाजार हिस्सेदारी 10.07% रही। एस्कॉर्ट्स कुबोटा की वित्तीय वर्ष 2023 में रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 79,543 यूनिट्स थी और बाजार हिस्सेदारी 9.59% थी।

वित्तीय वर्ष 2024 एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री

 

वित्तीय वर्ष 2024 के लिए फाड़ा रिटेल ट्रैक्टर बिक्री (FADA Retail Tractor Sales FY’24)
Manufacturer FY’24 MS FY’24 FY’23 MS FY’23
महिंद्रा 2,04,737 22.94% 1,76,763 21.31%
स्वराज 1,59,958 17.93% 1,28,725  15.52%
सोनालीका 1,14,207 12.80% 97,775 11.79%
टैफे 1,08,101 12.11% 92,599  11.16%
एस्कॉर्ट्स कुबोटा 89,830 10.07%  79,543 9.59%
जॉन डियर 63,718 7.14% 64,570 7.78%
आयशर 59,514 6.67% 53,068 6.40%
न्यू हॉलैंड 36,227 4.06% 30,051 3.62%
कुबोटा 17,673 1.98% 20,762 2.50%
कैप्टन 5,038 0.56% 3,451 0.42%
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स 4,342 0.49% 5,293 0.64%
ग्रोमेक्स 3,197 0.36% 3,107  0.37%
अन्य 25,771 2.89% 73,932 8.91%
Total 8,92,313 100% 8,29,639 100%

6. वित्तीय वर्ष 2024 में जॉन डियर ट्रैक्टर की बिक्री

जॉन डियर ने वित्तीय वर्ष 2023 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2024 में अपने प्रदर्शन में मामूली गिरावट का अनुभव किया। जॉन डियर की वित्तीय वर्ष 2024 रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 63,718 यूनिट्स है और बाजार हिस्सेदारी 7.14% रही जबकि जॉन डियर की वित्तीय वर्ष 2023 की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री 64,570 यूनिट्स थी और बाजार हिस्सेदारी 7.78% थी।

वित्तीय वर्ष 2024 जॉन डियर ट्रैक्टर बिक्री

7. वित्तीय वर्ष 2024 में आयशर ट्रैक्टर की बिक्री

आयशर की वित्तीय वर्ष 2024 रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 59,514 यूनिट्स रही और अपनी इस बिक्री के साथ यह कंपनी 6.67% की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में कामयाब रही। आयशर की वित्तीय वर्ष 2023 रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 53,068 यूनिट्स थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी  6.40% की थी।

वित्तीय वर्ष 2024 आयशर ट्रैक्टर बिक्री

8. वित्तीय वर्ष 2024 में सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड (न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर) की ट्रैक्टर बिक्री

न्यू हॉलैंड की वित्तीय वर्ष 2024 रिटेल ट्रैक्टर बिक्री की बात करें तो ब्रांड ने कुल 36,227 यूनिट्स की बिक्री की और इसकी बाजार हिस्सेदारी 4.06% रही । न्यू हॉलैंड की वित्तीय वर्ष 2023 रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री 30,051 यूनिट्स थी और बाजार हिस्सेदारी 3.62% की थी।

वित्तीय वर्ष 2024 न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर बिक्री

9. वित्तीय वर्ष 2024 में कुबोटा ट्रैक्टर की बिक्री

कुबोटा की वित्तीय वर्ष 2024 रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 17,673 यूनिट्स है और बाजार हिस्सेदारी 1.98% की है। कुबोटा ने वित्तीय वर्ष 2023 में कुल 20,762 यूनिट्स की बिक्री की थी और बाजार हिस्सेदारी 2.50% की थी। इस डाटा के अनुसार, कुबोटा के लिए वित्तीय वर्ष'23 ज़्यादा अच्छा था।

वित्तीय वर्ष 2024 कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री

10. वित्तीय वर्ष 2024 में कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री

कैप्टन की वित्तीय वर्ष 2024 के लिए कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 5,038 यूनिट्स हैं और बाज़ार हिस्सेदारी 0.56% की है। वित्तीय वर्ष'23 की तुलना में, वित्तीय वर्ष'24 कैप्टन के लिए बेहतर रहा क्योंकि कैप्टन की वित्तीय वर्ष 2023 ट्रैक्टर बिक्री 3,451 यूनिट्स थी और बाज़ार हिस्सेदारी 0.42% की थी।

वित्तीय वर्ष 2024 कैप्टन ट्रैक्टर बिक्री

11. वित्तीय वर्ष 2024 में वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री

वित्तीय वर्ष 2024 के लिए वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 4,342 यूनिट्स हैं और बाज़ार हिस्सेदारी 0.49% रही। वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की वित्तीय वर्ष 2023 के लिए रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 5,293 यूनिट्स थी और बाजार हिस्सेदारी 0.64% थी।

वित्तीय वर्ष 2024 वीएसटी ट्रैक्टर बिक्री

12. ग्रोमैक्स ( ट्रैकस्टार ) एग्री इक्विपमेंट की वित्तीय वर्ष 2024 में ट्रैक्टर की बिक्री

ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट की वित्तीय वर्ष 2024 में रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री 3,197 यूनिट है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.36% है। चूँकि वित्तीय वर्ष 2023 में ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 3,107 यूनिट्स थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.37% थी, वित्तीय वर्ष 2024 इस ब्रांड के लिए ज्यादा अच्छा रहा।  

वित्तीय वर्ष 2024 ट्रेकस्टार ट्रैक्टर बिक्री

13. अन्य ट्रैक्टर ब्रांड की वित्तीय वर्ष 2024 में ट्रैक्टर की बिक्री

भारत में बहुत सारे अन्य ट्रैक्टर ब्रांड्स हैं जिन्होंने ने सामूहिक रूप से 25,771 यूनिट्स की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की और वित्तीय वर्ष 2024 में उनकी बाजार हिस्सेदारी 2.89% थी। वित्तीय वर्ष 2023 में, इनकी कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 73,932 यूनिट्स थी और बाजार हिस्सेदारी 8.91% की बाजार हिस्सेदारी थी। इस तरफ, वित्तीय वर्ष 2023  इन सभी अन्य ब्रांड्स के लिए बेहतर था।

वित्तीय वर्ष 2024 अन्य ट्रैक्टर बिक्री

वित्तीय वर्ष 2024 में  कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

वित्तीय वर्ष 2024 में भारत की कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 8,92,313 यूनिट है और इस क्षेत्र ने 7.55% की प्रभावशाली साल-दर-साल वृद्धि देखी। रिटेल ट्रैक्टर क्षेत्र भारत की उन शीर्ष 4 ऑटो श्रेणियों में से एक है, उन्होंने ने वित्तीय वर्ष 2024 में साल-दर-साल की वृद्धि दर्ज की है। भारत में वित्तीय वर्ष 2023 में कुल रिटेल  ट्रैक्टर की बिक्री 8,29,639 यूनिट थी।

वित्तीय वर्ष 2024 कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

मार्च 2024 के लिए कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

भारत में मार्च 2024 में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 78,446 यूनिट्स रही, जबकि मार्च 2023 में 81,148 यूनिट्स था। इस तरह, मार्च 2024 में 3.33% की साल-दर-साल गिरावट दर्ज की गई।

 

फाडा ट्रैक्टर बिक्री डाटा मार्च 2024 (FADA Tractor Sales Data March 2024)
Manufacturer Mar'2024 MS Mar'24 Mar'2023 MS Mar'23
महिंद्रा 17,937 22.87% 17,775  21.90%
स्वराज 14,467 18.44% 14,111  17.39%
सोनालीका 10,350 13.19%  9,874 12.17%
टैफे 9,057 11.55% 8,947 11.03%
एस्कॉर्ट्स कुबोटा 7,561  9.64% 9,014  11.11%
जॉन डियर 5,639 7.19% 6,798 8.38%
आयशर 5,271 6.72% 5,134 6.33%
न्यू हॉलैंड 3,352 4.27% 3,354 4.13%
कुबोटा 1,589 2.03% 1,954 2.41%
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स 318 0.41% 427 0.53%
ग्रोमेक्स 296 0.38% 278 0.34%
अन्य 2,609 3.33% 3,482 4.29%
Total 78,446 100% 81,148  100%

वित्तीय वर्ष 2024 के लिए भारत में रिटेल ट्रैक्टर बिक्री पर ट्रैक्टरज्ञान की राय

वित्तीय वर्ष'24 में महिंद्रा, स्वराज, सोनालिका और टैफे का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इन सभी ब्रांड के इस अच्छे प्रदर्शन का एक अहम् कारण इसके द्वारा लांच किये गए कुछ नए मॉडल्स हैं जिन्होंने नए ग्राहकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और बिक्री को बढाया।

भारत के ट्रैक्टर जगत ने 7.55% की साल-दर-साल की वृद्धि भी दर्ज की जोकि एक अच्छा संकेत है। अच्छे आर्थिक हालात, किसानों की मदद के लिए सरकारी नीतियां और एक अच्छे मानसून की आंशका के चलते वित्तीय वर्ष 2025 में भी ट्रैक्टरों की अच्छी माँग  बने रहने  की संभावना है।

https://images.tractorgyan.com/uploads/112555/660fb75602af6-k3r-spare-part-brand.jpg New K3R Brand Launch: Kubota India's Solution for Quality and Affordable Spare Parts
Kubota India's latest venture, the K3R Spare Part Brand, is designed to deliver top-notch global quality spare parts at reasonable prices for Indian f...
https://images.tractorgyan.com/uploads/112594/66114338aeed7-coming-soon-new-holland-to-launch-a-new-tractor.jpg Coming Soon New Holland's New Tractor: Where Style Meets Technology
New Holland Agricultural teases the launch of a stylish and innovative tractor model in 2024, reflecting its commitment to modern farming. With 25 yea...
https://images.tractorgyan.com/uploads/112724/6616678e1ca96-fada-retail-tractor-sales-report-fy-2024.jpg Retail Tractor Sales Cross 8,90,000 Milestone in FY'24
The FADA Retail Tractor Sales Report for FY’24 has been released. TractorGyan kept a close eye on the retail tractor sales throughout the financial ye...

Top searching blogs about Tractors and Agriculture

Top 10 Tractor brands in india To 10 Agro Based Indutries in India
Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India Commercial Farming
DBT agriculture Traditional and Modern Farming
Top 9 mileage tractor in India Top 5 tractor tyres brands
Top 11 agriculture states in India top 13 powerful tractors in india
Tractor Subsidy in India Top 10 tractors under 5 Lakhs
Top 12 agriculture tools in India 40 Hp-50 Hp Tractors in India

review Write Comment About Blog.

Enter your review about the blog through the form below.



Customer Reviews

Record Not Found

Popular Posts

https://images.tractorgyan.com/uploads/112946/662f8133c8095-new-holland-100-plus-hp-tractor-launching-soon.jpg

India's First Ever 100+ HP Trem-IV Tractor by New Holland Launching Soon!

New Holland has announced the launch of India's first TREM - IV 100+ HP tractor. While India&rsq...

https://images.tractorgyan.com/uploads/112947/662f890d86bf0-coming-soon-indias-first-100-hp-tractor-by-new-holland.jpg

न्यू हॉलैंड जल्द ही लॉन्च करेगी भारत का अब तक का सबसे पावरफुल ट्रेम-IV ट्रैक्टर

न्यू हॉलैंड ने भारत का पहला ट्रेम-IV 100+ एचपी ट्रैक्टर लॉन्च करने की घोषणा की है और तभी से सभी इस ट...

https://images.tractorgyan.com/uploads/112922/662caa94bba98-new-holland-excel-4510.jpg

From Style to Technology: What's New in New Holland Excel 4510 Tractor?

New Holland released a teaser of a New Holland Excel 4510 tractor model on April 3, 2024, and caused...

Select Language

tractorgyan offeringsTractorGyan Offerings