19 Jun, 2023
भारतीय कृषि जगत में सोनालीका ट्रैक्टर्स एक जाना-माना नाम है। पिछले कईं दशको से यह कंपनी अपनी उन्नत तकनीकी औरआधुनिकरण से मजबूत और बहुउपयोगी ट्रैक्टर्स बना रही है और किसानो को सशक्त कर रही है। इसीलिए सोनालीका आज गर्व से भारत का नं 1 ट्रेक्टर निर्यात ब्रांड है।
चाहे किसानो की ज़रूरत कोई भी हो, सोनालीका ट्रैक्टर्स अपने हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर्स मॉडल्स से उन सभी जरूरतों को पूरा करने में हमेशा ही सक्षम रही है। यह कंपनी दुनिया भर में 20-120 एचपी की कस्टमाइज्ड और सबसे विस्तृत ट्रैक्टर रेंज के उत्पादन के लिए जानी जाती है।

सोनालीका ट्रैक्टर्स भारत के हर कोने में रहने वाले किसानों तक पहुंचने का भरसक प्रयास करती है और अपने 1000 से अधिक नेटवर्क चैनल पार्टनर, 15,000 से अधिक रिटेलर, और 375 से अधिक स्टॉकिस्ट की मदद से काफी हद तक सफल भी रही है।
इन्ही सब सराहनीय प्रयासों के चलते सोनालीका ट्रैक्टर्स को भारत सरकार ने निति-आयोग के प्रेरक परियोजना में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए योगदान देने के लिए चुना है।
तो आइए आज हम सोनालीका ट्रैक्टर्स के सभी मूल विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते है।
- सोनालीका ट्रैक्टर्स भारत से नं 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड है
- सोनालीका ट्रैक्टर्स में आपको 20 से 120 हॉर्स पावर वाले हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर मिल जाते है।
- इसके ट्रैक्टर्स दमदार इंजन, आधुनिक ट्रांसमिशन सिस्टम, हाइड्रोलिक कंट्रोल और डिजिटल मीटर, जैसी उन्नत तकनीकी के साथ आते है।
- सोनालीका भारत का एकमात्र ऐसा ब्रांड है जिसने अपने ट्रैक्टरों की कीमत अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित किया है
- कंपनी को आज 150 देशों में 14 लाख किसानों का साथ प्राप्त है
- कंपनी लगातार 6 वर्षों से १ लाख से ज़्यादा ट्रैक्टर बेचने का गौरव भी हासिल है
- ट्रैक्टर को सही संतुलन और दिशा देने के लिए इसके ट्रैक्टर्स में विभिन्न माप वाले मजबूत टायर्स आते है।
- डीजल से चलने वाले ज़्यादातर ट्रैक्टर्स में आपको कॉमन रेल डीजल सिस्टम टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।
- कंपनी ने अपनी प्रीमियम टाइगर रेंज में सीआरडीएस टेक्नोलॉजी भी पेश की है जो ट्रेम IV एमिशन नॉर्म्स का पालन करती है
- इसके ट्रैक्टर्स मॉडल्स में आपको 2 से 4 सिलेंडर की सुविधा मिलती है।
- इसके ट्रैक्टर ऑयल इम्मरसेड डिस्क ब्रेक और ड्राई डिस्क ब्रेक विकल्प के साथ आते है।
- आपको इसके ट्रैक्टर्स में फ्रंटऔर रिवर्स गियर्स सिस्टम मिलेगा।
- आपको एक बड़ा रेडियेटर जल्दी ठंडा करने की क्षमता के साथ मिलता है।
- इसके अलग-अलग ट्रैक्टर्स मॉडल्स अलग-अलग लिफ्ट कैपेसिटी के साथ आते है। लिफ्ट कैपेसिटी 2500 किलोग्राम तक भी है।
- आपको इसके ट्रैक्टर्स में एक चौड़ा वर्कस्पेस मिलता है जिससे आपको लम्बे समय तक काम करने में दिक्कत नहीं होगी।
- आपको 1800-2200 तक का आरपीएम मिलेगा।
- पीटीओ 540/आरपीटीओ/आईपीटीओ है।
- सोनालीका ट्रैक्टर्स पावर और मैकेनिकल दोनों ही प्रकार की स्टीयरिंग वाले ट्रैक्टर्स का निर्माण करता है।
- सोनालीका ट्रैक्टर बिक्री के बाद भी उत्कृष्ट सर्विस और वारंटी प्रदान करता है। किसानों को ट्रैक्टर, स्पेयर पार्ट्स और तकनीकी सहायता के नियमित रखरखाव के लिए कम से कम 2 वर्ष या 2000 घंटे की वारंटी मिलती है।
दमदार इंजन दमदार किसानो के लिए

सोनालीका ट्रैक्टर के इंजन नवीन और आधुनिक होते हैं जो सबसे ज्यादा पावर, फ्यूल एफिशिएंसी और कम रखरखाव लागत प्रदान करते हैं। इस कंपनी के इंजन की एक विशेष बात यह है कि यह किसानो की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाए गए है। कृषि के हल्के कामो के लिए किसान 18 हॉर्स पावर वाला सोनालीका एम एम 18 ट्रैक्टर खरीद सकते है।
वहीं दूसरी ओर, किसानो के पास एक उच्च क्षमता वाला ट्रैक्टर, सोनालीका टाइगर डी आई 75 सीआरडीएस, का भी विकल्प है। यह ट्रैक्टर 75 हॉर्स पावर के साथ आता है। इतनी उच्च क्षमता के इंजन को चलाने के लिए सोनालीका आपको इस ट्रैक्टर में चार सिलेंडर की सुविधा देता है। इसी तरह ट्रैक्टर की क्षमता के अनुसार ही आपको एक सही इंजन और सिलेंडरो की सही सँख्या सोनालीका के हर ट्रैक्टर में मिलती है।
ताक़तवर ट्रांसमिशन सिस्टम
सोनालीका ट्रैक्टर्स अपने हर ट्रैक्टर में एक आधुनिक और ताकतवर ट्रांसमिशन सिस्टम देता है जिससे किसानों को ट्रैक्टर्स का उपयोग करने में अधिक से अधिक सुविधा हो। फ्रंट और रिवर्स गियर्स के सही संगम के साथ सोनालीका ट्रैक्टर्स का हर ट्रैक्टर अपने प्रभावशाली ट्रांसमिशन के लिए जाना जाता है।
ट्रैक्टर्स के क्षमता के अनुसार, आप 6 फ्रंट +2 रिवर्स जैसे मूल ट्रांसमिशन सिस्टम से ले कर एक आविष्कारात्मक 12 फ्रंट + 12 रिवर्स ट्रांसमिशन सिस्टम वाले ट्रैक्टर्स इस कंपनी से खरीद सकते है।
कलात्मक क्लच सिस्टम
एक ट्रैक्टर का क्लच सिस्टम उसके इंजन के पावर को ड्राइव सिस्टम में ट्रांसमिट करने के लिए उपयोगी होता है। अगर क्लच सिस्टम मजबूत नहीं है तो ट्रैक्टर का इंजन ठीक से काम नहीं करेगा। इसकी बात को ध्यान में रखते हुए सोनालीका ट्रैक्टर्स अपने सभी ट्रैक्टर मॉडल्स में सिंगल/ ड्यूल/ डबल क्लच सिस्टम देता है जो की बहुत ही प्रभावशाली है।
इसके साथ-साथ कुछ सोनालीका ट्रैक्टर्स में आपको ड्यूल और इंडिपेंडेंट क्लच सिस्टम मिलता है जो और भी आधुनिक है। जहाँ एक तरफ आपको ड्यूल क्लच सिस्टम से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है वहीं इंडिपेंडेंट क्लच सिस्टम आपको उच्च स्तर का कंट्रोल प्रदान करता है।
नवीनतम स्टीयरिंग सिस्टम

सोनालीका ट्रैक्टरों का स्टीयरिंग सिस्टम इतना आधुनिक है कि चालक को अधिक से अधिक गतिशीलता और नियंत्रण प्रदान करता है। यह कंपनी अपने सभी ट्रैक्टर मॉडल्स में हाइड्रोस्टैटिक पावर स्टीयरिंग सिस्टम का उपयोग करता है, जिससे ट्रैक्टर को मोड़ना आसान हो जाता है।
इसके ट्रैक्टर्स में आपको मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग का विकल्प देखने को मिलता है। जहाँ एक ओर मैकेनिकल स्टीयरिंग के उपयोग से किसान कृषि लगत को थोड़ा कम कर सकते ही वहीँ दूसरी ओर पावर स्टीयरिंग की मदद ट्रैक्टर्स का उपयोग कम थका देने वाला हो जाता है।
प्रगतिशील पीटीओ

सोनालीका कंपनी अपने सभी ट्रैक्टर मॉडल्स में एक बहुत ही नवीन पावर टेक-ऑफ या पीटीओ प्रणाली का उपयोग करती है। हमे लाइव और इंडिपेंडेंट पीटीओ सिस्टम मिलता है। लाइव पीटीओ सिस्टम सीधे ट्रैक्टर के इंजन से जुड़ा होता है और शक्ति प्रदान करता है।
इंडिपेंडेंट पीटीओ ट्रैक्टर के इंजन से अलग से संचालित होता है और जरूरत पड़ने पर लगाया जाता है। अपनी जरूरत के अनुसार आप पीटीओ गति का चयन भी कर सकते हैं।
फ्यूल टैंक और टायर्स

सोनालीका अपने ट्रैक्टर मॉडल्स में डीजल ईंधन टैंक का इस्तेमाल करता है। इन टैंकों का आकार और क्षमता ट्रैक्टर के मॉडल और उसके उपयोग के आधार पर अलग-अलग होती है।
उदाहरण के लिए सोनालीका डीआई 35 आरएक्स में आपको 60 लीटर का फ्यूल इंजन मिलता है वहीं दूसरी ओर सोनालीका डीआई 740 III में आपको 55 लीटर की क्षमता वाला इंजन मिलता है।
इसी प्रकार, सोनालीका ट्रैक्टर के टायर भी अलग-अलग होते हैं और इनका आकर ट्रैक्टर मॉडल, उपयोग और भूमि की आवश्यकताओं के आधार पर निर्धारित किया जाता हैं। कुछ मॉडलों में बेहतर पकड़ के लिए टायरों में एंटी-स्किड तकनीक का भी उपयोग किया जाता है।
टायर का आकार 203.2 मिमी से लेकर 711.2 मिमी तक होता है।
ब्रेक सिस्टम

कंपनी अपने विश्वसनीय और कुशल ब्रेकिंग सिस्टम के लिए भारत भर में जानी जाती है। आमतौर पर आपको इसके ट्रैक्टर्स में आयल इम्मरसेड डिस्क ब्रेक या ड्राई डिस्क ब्रेक देखने को मिलते हैं। इसके अलावा सोनालीका ट्रैक्टर के कुछ मॉडल वैकल्पिक पावर ब्रेक के साथ भी आते हैं।
गियर बॉक्स सिस्टम

अगर आप उन किसानों में से हैं जो एक आधुनिक गियर बॉक्स देखना पसंद करते है तो सोनालीका ट्रैक्टर आपको कभी निराश नहीं करेगा क्योंकि आपकी कई तरह के गियरबॉक्स के विकल्प मिलते है। जैसे कि कॉन्सटेंट मेश ट्रांसमिशन गियरबॉक्स, सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन गियरबॉक्स, स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन गियरबॉक्स।
सोनालीका ट्रैक्टर्स का मूल्य
सोनालीका विशेषताओं और क्षमताओं के आधार पर अलग-अलग कीमतों के ट्रैक्टर मॉडल की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करता है। इसके साथ-साथ ही ट्रैक्टर्स की कीमतें क्षेत्र और डीलरशिप के आधार पर भी भिन्न होती हैं। बाज़ार के नवीनतम आंकड़ो के अनुसार सबसे सस्ता मॉडल 3 से 4 लाख* तक का आ जाता है। जैसे -जैसे आप आधुनिकता और अधिक क्षमता के तरफ बढ़ते है आप 13 से 14 लाख* तक के ट्रैक्टर मॉडल्स खरीद सकते है।
सोनालीका ट्रैक्टर्स की वारंटी
सोनालीका ट्रैक्टर्स अधिकतर मॉडल्स पर 2 वर्ष या 2000 घंटे के उपयोग की वारंटी अवधि के साथ आते हैं। पर कुछ मॉडल्स 5 वर्ष या 5000 घंटे की वारंटी के साथ आते है। यह वारंटी तकनीकी और उत्पादन खराबी कवरेज देती है।
सोनालीका ट्रैक्टर्स के बारे में ट्रैक्टरज्ञान के साथ और जानिए
ट्रैक्टरज्ञान किसानो की प्रगति के लिए तत्पर एक प्लेटफार्म है जो उनको सही और नवीन जानकारी प्रदान करता है। यहाँ, किसान भाई भारतीय कृषि बाजार में उपलब्ध सभी उपकरणों के बारे में जान सकते है और एक सही निर्णय लेने में सक्षम बन सकते है।