मौसम की जानकारी के लिए अपना शहर दर्ज करें

Invalid City Name

rain icon
Temperature 22°C
Status Clear
City New York
4-Day Forecast
Humidity icon

50%

Humidity

wind icon

15 km/h

Wind Speed

Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

क्या है ये कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, जिस पर मचा हुआ है इतना बवाल।

    क्या है ये कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, जिस पर मचा हुआ है इतना बवाल।

22 Sep, 2020

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 3 कृषि विधेयकों को पारित किया गया, जिसको लेकर किसान आंदोलित है और पूरा विपक्ष सरकार का विरोध कर रहा है। विधेयकों में सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को बढ़ावा देने की बात की गई है, जिसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर अब बड़ी चर्चा हो रही है। इस लिए हम बात कर रहें कि ये कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग आखिर क्या है? इसके फायदे क्या है और भारतीय परिपेक्ष में इसमें क्या कमिया देखी जा सकती है।

 

क्या है कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग (अनुबंध कृषि)?

अनुबंध खेती को एक खरीदार और किसानों के बीच एक समझौते के अनुसार किए गए कृषि उत्पादन के रूप में समझा जा सकता है, जो एक कृषि उत्पाद या उत्पादों के उत्पादन और विपणन के लिए कुछ सर्तों के आधार पर होता है। आमतौर पर, किसान एक विशिष्ट कृषि उत्पाद की तय मात्रा प्रदान करने के लिए सहमत होता है। इन्हें क्रेता के गुणवत्ता मानकों को पूरा करना चाहिए और क्रेता द्वारा निर्धारित समय पर आपूर्ति की जानी चाहिए। बदले में, खरीदार उत्पाद खरीदने के लिए और कुछ मामलों में, उत्पादन का समर्थन करने के लिए, उदाहरण के लिए, खेत आदानों की आपूर्ति, भूमि की तैयारी और तकनीकी सलाह का प्रावधान करता है।

भारत में जहां ज्यादातर किसानों के पास छोटी खेत होते है, ऐसे में अनुबंध कृषि के लिए किसान एक समूह बनाकर किसी निजी कंपनी से उत्पादन का समझौता कर सकते है। सरकार के नए नियमों में कहा गया है अनुबंध के दौरान भूमि पर मालिकाना अधिकार किसान का होगा, किसान को ऋण व बीमा भी मिलता रहेगा और निजी क्रेता की जिम्मेदारी होगी कि वह किसानों को उन्नत तकनीक की सहायता किसानों को प्रदान करे।

 

क्या होगा फायदा?

सरकार की माने तो इससे किसानों को विपणन के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और उनकी आय बढ़ेगी। वैसे विदेशों में इस तरह की खेती होती रही है और इससे कई लाभ भी हुए है। भारत में भी इससे कृषि क्षेत्र अधिक सुधार होने की गुंजाइश है।

भारत में ज्यादा तर लघु व सीमांत किसान है, किसानों के एक बड़े हिस्से के पास कृषि योग्य भूमि का एक छोटा हिस्सा है।

इस परिस्थिति में किसान उन्नत तकनीक के यंत्र व खाद आदि नहीं खरीद पाते है जिससे उनकी पैदावार अच्छी नहीं होती है। इसके अलावा छोटे क्षेत्र में किसान की पूरी फसल बर्बाद होने की संभावना होती है और उसे बड़ा आर्थिक नुकसान होता है।

अगर किसान समूह में क्रेता से समझौता कर खेती करेंगे तो वे तकनीकी रूप से मजबूत रहेंगे और उनका उत्पादन बढ़ेगा। किसानों समूह में कृषि करेंगे तो उनका फायदा और नुकसान भी सब में बराबर बटेगा।

अनुबंध कृषि का सबसे बड़ा फायदा यह बताया जा रहा कि इससे निजी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और वो उत्पादन के ज्यादा दाम और किसानों के हित में शर्तें तय करेंगे, ऐसे में जाहिर तौर पर किसानों की जीवन शैली में बदलाव आएगा और देश भर में कृषि क्षेत्र तरक्की करेगा।

 

भारत में अनुबंध खेती में क्या है वाधाएं?

भारत में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की बात शायद नई लगे पर इसका सपना बहुत पहले भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू देख चुके। जब पंडित नेहरू रूस में इस तरह की खेती देख कर आए थे उन्होंने भारत में भी ऐसा कुछ करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर उस समय के प्रमुख किसान नेता चौधरी चरण सिंह जो आगे चलकर भारत के प्रधानमंत्री भी बने, ने इसका पूरा विरोध किया था। चौधरी जी ने 1 घंटे तक भाषण देते हुए कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के नुकसान बताए और समूह में कृषि को भारतीय परिपेक्ष में अनुपयुक्त बताया।

जमीनी स्तर पर जहां आए दिन ग्रामीणों में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद होते है, वहां क्या शांतिपूर्वक कृषि और अनुबंध की शर्तें तय होना मुमकिन है?

सामूहिक कृषि शायद तब तक उपयुक्त नहीं जब तक भारतीय किसानों की शैक्षणिक व माली हालत नहीं सुधरती।

इसके बाद अनुबंध कृषि में भी यह संभावना जताई जा रही है कि इससे किसान निजी पूंजीपतियों के गुलाम बन जाएंगे। यह बात शायद लोगों को अतिशयोक्ति लगेगी पर इसकी पूरी संभावना है कि अगर कोई निजी कंपनी किसानों को धोका देती है तो आज किसानों की यह हालत नहीं की वे उनके खिलाफ आवाज उठा सके और किसी पूंजीपति के खिलाफ केस दर्ज करने खर्चा उठा सकें।

 

तो यह थी कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की पूरी व खास जानकारी, इसी तरह की जानकारी के लिए ट्रैक्टर ज्ञान से जुड़े रहे। याद रखें जानकारी आपको शक्तिशाली बनाती है।

 

Read More

 John Deere takes the market by storm by launching 4 Trem-IV (BS-IV) series models today       

John Deere takes the market by storm by launching 4 Trem-IV (BS-IV) series models today

Read More  

 Farmtrac की नई ट्रेक्टर सीरीज PowerMaxx में है जबरदस्त फीचर्स       

Farmtrac की नई ट्रेक्टर सीरीज PowerMaxx में है जबरदस्त फीचर्स                                                   

Read More  

 Gromax Agri Equipment (Trakstar) launches Trakstar DLX tractors In MP       

Gromax Agri Equipment (Trakstar) launches Trakstar DLX tractors In MP                              

Read More

ट्रैक्टर और कृषि के बारे में लोकप्रिय ब्लॉग

Top 10 Tractor brands in india To 10 Agro Based Indutries in India
Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India Commercial Farming
DBT agriculture Traditional and Modern Farming
Top 9 mileage tractor in India Top 5 tractor tyres brands
Top 11 agriculture states in India top 13 powerful tractors in india
Tractor Subsidy in India Top 10 tractors under 5 Lakhs
Top 12 agriculture tools in India 40 Hp-50 Hp Tractors in India

review ब्लॉग के बारे मे कॉमेंट करे .

Enter your review about the blog through the form below.



ग्राहक समीक्षा

Record Not Found

लोकप्रिय पोस्ट

https://images.tractorgyan.com/uploads/118263/67d2691eb554b-swaraj-855-fe-vs-john-deere-5210-gearpro-permaclutch-detailed-comparision.webp

स्वराज 855 एफई vs जॉन डियर 5210 गियरप्रो पर्माक्लच: कौन सा ट्रैक्टर आपकी खेती के लिए है बेस्ट?

आज के कॉम्पिटिटिव मार्केट में स्वराज 855 एफई और जॉन डियर 5210 गियरप्रो पर्माक्लच दो प्रमुख ट्रैक्टर...

https://images.tractorgyan.com/uploads/118228/67d11ab8e0741-top-solis-tractors-under-55-hp.webp

Top 7 Solis Tractors Under 55 HP

Renowned for its superior technology and dependability, Solis Tractors is one of the top tractor bra...

https://images.tractorgyan.com/uploads/118205/67cfe49c3c52e-top-10-agriculture-drone-in-India.jpg

टॉप 10 एग्रीकल्चर ड्रोन, जो बनाएँ खेती को आसान

खेती को मॉडर्न बनाने और किसानों के लेबर वर्क को आसान करने के लिए एग्रीकल्चर ड्रोन एक बेहतरीन तकनीक ब...

tractorgyan offeringsट्रैक्टरज्ञान द्वारा