Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

फाडा ट्रैक्टर सेल्स दिसंबर 2023: रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 0.22% की वृद्धि, 78872 ट्रैक्टर बेचे

फाडा ट्रैक्टर सेल्स दिसंबर 2023: रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 0.22% की वृद्धि, 78872 ट्रैक्टर बेचे

    फाडा ट्रैक्टर सेल्स दिसंबर 2023: रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 0.22% की वृद्धि, 78872 ट्रैक्टर बेचे

08 Jan, 2024

ट्रैक्टर उद्योग जगत के लिए, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की रिटेल बिक्री रिपोर्ट यह जानने का एक विश्वसनीय स्रोत है कि प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं द्वारा कितने ट्रैक्टर बेचे जाते हैं।

इस रिपोर्ट का डाटा विश्वश्नीय होता है। रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2023 के दौरान साल-दर-साल की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 0.22% की वृद्धि देखी गई। दिसंबर 2023 में कुल ट्रैक्टर बिक्री 78,872 यूनिट रही, जबकि दिसंबर 2022 में 78,700 ट्रैक्टर यूनिट की बिक्री हुई थी।

इसके अलावा, यह रिपोर्ट CY'23 ट्रैक्टर बिक्री के बारें में भी हमें ज़रूरी जानकारी देती है। CY'23 ट्रैक्टर की बिक्री में 7% की बढ़ोतरी देखी गई है। CY'2022 के दौरान, कुल ट्रैक्टर बिक्री 8,13,923 यूनिट रही, जबकि CY'23 में यह बढ़कर 8,71,627 यूनिट हो गई।

आइए बेहतर समझ के लिए इस बिक्री रिपोर्ट का विश्लेषण करें।

फाडा ट्रैक्टर बिक्री डाटा दिसंबर 2023 (FADA Tractor Sales Data December 2023):

1. महिंद्रा एंड महिंद्रा ( महिंद्रा ट्रैक्टर )

कुल 18,580 ट्रैक्टर यूनिट की बिक्री और 23.56% की बाजार हिस्सेदारी के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है। दिसंबर 2022 की तुलना में, इस ट्रैक्टर निर्माता ने ट्रैक्टर की बिक्री में थोड़ी गिरावट का अनुभव किया है क्योंकि दिसंबर 2022 में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 19,393 यूनिट रही थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 24.64% रही थी।

 

2. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ( स्वराज ट्रैक्टर )

स्वराज ट्रैक्टर्स,जो कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के तहत संचालित होता है और एक विश्वसनीय ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड नाम है, ने दिसंबर 2023 के दौरान शानदार वृद्धि दिखाई क्योंकि स्वराज ट्रैक्टर्स ने 14,377 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और 18.23% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

दिसंबर 2022 के दौरान, इस ट्रैक्टर ब्रांड की बिक्री 16.42% बाजार हिस्सेदारी के साथ 12,922 यूनिट रही थी।

 

3. इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ( सोनालीका ट्रैक्टर )

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड 11,335 ट्रैक्टर यूनिट की बिक्री और 14.37% बाजार हिस्सेदारी के साथ इस रिपोर्ट में तीसरे स्थान पर है। यह प्रदर्शन दिसंबर 2022 की तुलना में बेहतर है क्योंकि ब्रांड ने दिसंबर 2022 के दौरान 12.36% की बाजार हिस्सेदारी के साथ कुल 9,731 ट्रैक्टर यूनिट्स  बेचीं थी।

 

4. एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक और डिजिट्रैक ) के लिए बिक्री रिपोर्ट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने दिसंबर 2023 में कुल 8,154 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और 10.34% बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में सक्षम रही। दिसंबर 2022 की तुलना में यह प्रदर्शन बेहतर है क्योंकि ब्रांड ने 7,761 ट्रैक्टर यूनिट्स  बेचीं थी और पिछले साल इसकी बाजार हिस्सेदारी 9.86% थी।

 

5. टैफे लिमिटेड ( मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर )

दिसंबर 2023 के दौरान टैफे भारत में 5वां सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचने वाला ब्रांड रहा क्योंकि इस ब्रांड ने 8,056 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 10.21% रही। साल-दर-साल बिक्री में वृद्धि देखी गई है क्योंकि ब्रांड ने दिसंबर 2022 के दौरान 7,873 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 10% थी।

 

फाडा रिटेल ट्रैक्टर सेल्स दिसंबर FY'23 (FADA Tractor Sales December 2023)
Manufacturer Dec'2023 MS Dec'23 Dec'2022 MS Dec'22
महिंद्रा 18,850 23.56% 19,393 24.64%
स्वराज 14,377 18.23% 12,922 16.42%
सोनालीका 11,335 14.37% 9,731 12.36%
एस्कॉर्ट्स कुबोटा 8,154 10.34% 7,761 9.86%
टैफे 8,056 10.21% 7,873 10.00%
आयशर 5,643 7.15% 5,024 6.38%
जॉन डियर 5,232 6.63% 6,507 8.27%
न्यू हॉलैंड 3,349 4.25% 3,290 4.18%
कुबोटा 1,518 1.92% 2,386 3.03%
ग्रोमेक्स 358 0.45% 288 0.37%
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स 288 0.37% 461 0.59%
कैप्टन 285 0.36% 223 0.28%
अन्य 1,697 2.15% 2,841 3.61%
Total 78,872 100% 78,700 100%

6. आयशर ट्रैक्टर

आयशर ट्रैक्टर्स ने दिसंबर 2023 में 5,643 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 7.15% रही। साल-दर-साल बिक्री में वृद्धि हुई है क्योंकि दिसंबर 2022 में आयशर ने 5,024 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 6.38% थी।

फाडा ट्रैक्टर बिक्री डाटा दिसंबर 2023

7. ( जॉन डियर ट्रैक्टर ) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 

जॉन डियर ने दिसंबर 2023 में कुल 5,232 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 6.63% रही। यह बिक्री दिसंबर 2022 की तुलना में थोड़ी कम है क्योंकि जॉन डियर ने दिसंबर 2022 के दौरान 6,507 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचने में कामयाब रहा था और इसकी बाजार हिस्सेदारी 8.27% थी।

 

8. सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ( न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर )

इस रिपोर्ट के अनुसार, सीएनएच इंडस्ट्रियल की बिक्री, विशेष रूप से न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर के लिए, दिसंबर 2023 में 3,349 ट्रैक्टर यूनिट रही, जो दिसंबर 2022 में बेची गई 3,290 यूनिट की तुलना में वृद्धि दर्शाती है। इस ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी दिसंबर 2023 में 4.25% रही और जो दिसंबर 2022 में 4.18% थी।

 

9.  ( कुबोटा ट्रैक्टर ) एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड 

कुबोटा ने दिसंबर 2023 के दौरान कुल 1,518 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.92% रही। साल-दर-साल बिक्री वृद्धि में बड़ी गिरावट देखी गई है क्योंकि ब्रांड ने दिसंबर 2022 के दौरान 3.03% बाजार हिस्सेदारी के साथ 2,386 ट्रैक्टर बेचे थे। 

 

10. ग्रोमेक्स अग्रि एक्विपमेंट लिमिटेड ( ट्रैकस्टार ट्रैक्टर )

ग्रोमैक्स ने दिसंबर 2023 के दौरान 358 ट्रैक्टर बेचकर भारत के कुल ट्रैक्टर बाजार में 0.45% हिस्सेदारी हासिल की। दिसंबर 2022 की तुलना में यह बेहतर प्रदर्शन है क्योंकि ब्रांड ने दिसंबर 2022 के दौरान कुल 288 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.37% थी।

 

11. ( वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ) लिमिटेड 

वीएसटी ने दिसंबर 2022 में 461 ट्रैक्टरों के मुकाबले दिसंबर 2023 में 288 ट्रैक्टर बेचे। इसलिए, इस ब्रांड ने साल दर साल ट्रैक्टर बिक्री में थोड़ी कमी का अनुभव किया। दिसंबर 2023 और दिसंबर 2022 के लिए इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.37% और 0.59% रही थी।

 

12. ( कैप्टन ट्रैक्टर्स ) प्राइवेट लिमिटेड 

कैप्टन ट्रैक्टर ब्रांड ने दिसंबर 2023 के दौरान कुल 285 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और 0.36% की बाजार हिस्सेदारी दर्ज की, जो दिसंबर 2022 की बिक्री से थोड़ा अधिक है। दिसंबर 2022 में, ब्रांड ने 223 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.28% थी।

 

13. अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री रिपोर्ट

इस रिपोर्ट ने हमें भारत में कई अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की सामूहिक बिक्री के बारें में भी जानकारी दी। सामूहिक रूप से, भारत के कई अन्य विश्वसनीय ट्रैक्टर ब्रांडों ने दिसंबर 2023 के दौरान 1,697 ट्रैक्टर बेचे और उनकी बाजार हिस्सेदारी 2.15% रही।

दिसंबर 2023 की तुलना में, इन अन्य ब्रांडों ने दिसंबर 2022 में बेहतर प्रदर्शन किया था क्योंकि अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों ने 3.61% बाजार हिस्सेदारी के साथ 2,841 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं थी।

यह था आपके लिए फाड़ा की बिक्री रिपोर्ट का आसान विवरण । भले ही साल-दर-साल थोड़ी वृद्धि हुई है पर यह भारतीय ट्रैक्टर उद्योग के लिए वर्ष 2023 का सकारात्मक अंत था। यह उद्योग से जुड़े लोगो को प्रेरित करेगा और उन्हें इस क्षेत्र में नवाचार और उन्नति जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

 

अस्वीकरण

1. उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े नहीं हैं।

2. भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से वाहन रिटेल डेटा 06.10.24 तक एकत्र किया गया है और 1,442 आरटीओ में से 1,355 से एकत्र किया गया है।

https://images.tractorgyan.com/uploads/110987/6594f5b7da62a-sonalika-tractors-sales-april-to-december-2023.jpg Sonalika Tractors Sales: Dominating with 15.2% Market Share and 35% Exports Market Share From Apr-Dec’23
Sonalika Tractors' impressive market dominance Apr-Dec '23. Explore their remarkable market share and export performance....
https://images.tractorgyan.com/uploads/110988/6594f5d55fc90-sonalika-tractors-sales-report-apr-to-dec-23.jpg सोनालीका ट्रैक्टर सेल्स अप्रैल-दिसंबर'23: दर्ज की शानदार 15.2% बाजार हिस्सेदारी और 35% निर्यात बाजार हिस्सेदारी!
सोनालिका ट्रैक्टर ने अप्रैल-दिसंबर '23 के दौरान 15.2% की समग्र बाजार हिस्सेदारी (अनुमानित) हासिल की है, जिससे नए साल 2024 में प्रवेश करने के लिए बहुत ...
https://images.tractorgyan.com/uploads/111034/659b8f02cf2a0-fada-retail-tractor-sales-in-december-2023.jpg FADA Retail Tractor Sales Grow 0.22% in December’23, CY’23 Growth at 7%
FADA December 2023 has released its retail tractor sales, which shows sale experienced a 0.22% increase during December 2023. The total tractor sales ...

Recently Asked Question about फाडा ट्रैक्टर सेल्स दिसंबर 2023: रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 0.22% की वृद्धि, 78872 ट्रैक्टर बेचे

दिसंबर 2023 में फाडा रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?

दिसंबर 2023 में फाडा रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री में 0.22% की वृद्धि देखी गई।

दिसंबर 2023 में भारत में ट्रैक्टरों की कुल बिक्री कितनी हुई ?

दिसंबर 2023 में कुल 78,872 ट्रैक्टर्स की बिक्री हुई।

स्वराज ट्रैक्टर्स ने दिसंबर 2023 में कितने ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी क्या रही?

स्वराज ने दिसंबर 2023 में 14,377 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 7.15% रही।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने दिसंबर 2023 में कितने ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी क्या रही?

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने दिसंबर 2023 में 8,154 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 10.34% रही।

जॉन डियर ट्रैक्टर ने दिसंबर 2023 कितने ट्रैक्टर बेचे?

जॉन डियर ट्रैक्टर ने दिसंबर 2023 में 5,232 ट्रैक्टर बेचे।

Top searching blogs about Tractors and Agriculture

Top 10 Tractor brands in india To 10 Agro Based Indutries in India
Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India Commercial Farming
DBT agriculture Traditional and Modern Farming
Top 9 mileage tractor in India Top 5 tractor tyres brands
Top 11 agriculture states in India top 13 powerful tractors in india
Tractor Subsidy in India Top 10 tractors under 5 Lakhs
Top 12 agriculture tools in India 40 Hp-50 Hp Tractors in India

review Write Comment About Blog.

Enter your review about the blog through the form below.



Customer Reviews

Record Not Found

Popular Posts

https://images.tractorgyan.com/uploads/113030/6638bad5aed4d-new-vst-zetor-tractors-in-india-with-amazing-features-and-power.jpg

New VST Zetor Tractors with Amazing Features and Power Like Never Before

VST Tillers Tractors Ltd. never disappoints Indian farmers and this tractor manufacturer keeps on fu...

https://images.tractorgyan.com/uploads/112988/66331e538cf22-mahindra-and-mahindra-tractor-sales-in-april-2024.jpg

Mahindra & Mahindra Tractor Sales Record 2% Rise in April 2024, Sold 37,039 Units

Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES) has announced its total, domestic,...

https://images.tractorgyan.com/uploads/112989/663321e6d3dc1-mahindra-and-mahindra-tractor-sales-report-for-april-2024.jpg

अप्रैल 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने झमाझम बेचे ट्रैक्टर, बिक्री 37,000 के पार

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) भारत के जाने माने ट्रैक्टर निर्माताओं...

Select Language

tractorgyan offeringsTractorGyan Offerings