Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

वित्तीय वर्ष 2023 में ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री में 7.94% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

वित्तीय वर्ष 2023 में ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री में 7.94% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

    वित्तीय वर्ष 2023 में ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री में 7.94% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

04 Apr, 2023

FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) द्वारा भारत में अपने विभिन्न ब्रांडों के ट्रैक्टरों की वित्तीय वर्ष की ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट में स्पष्ट किया है की वित्तीय वर्ष 2022 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023 में 7.94% की वृद्धि हुई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष वित्तीय वर्ष 2023 में भारतीय बाजार के सभी दमदार ट्रैक्टर ब्रांडों ने अपनी बिक्री में बेहतरीन बढ़ोतरी दर्ज की हैं। साथ ही भारतीय बाजार में ट्रैक्टर और इससे संबंधित क्षेत्रों में विकास भी देखने को मिला हैं तो आइये सभी ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री पर नजर डालते हैं। 

ट्रैक्टर बिक्री वित्तीय वर्ष 2023 :

1. महिंद्रा एंड महिंद्रा ( महिंद्रा ट्रैक्टर )

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने इस बार भी उद्योग जगत में दूसरे ट्रैक्टर ब्रांडों के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 में 1,76,736 ट्रैक्टरों की बिक्री की और वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023 की बिक्री में वृद्धि प्राप्त कर सर्वप्रथम स्थान को अपने नाम कर लिया हैं, इसकी वित्तीय वर्ष 2022 की कुल बिक्री 1,45,916 थी।

 

2. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ( स्वराज ट्रैक्टर )

स्वराज ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2023 में 1,28,698 बिक्री कर, ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि प्राप्त की हैं और दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2022 की तुलना में काफी ज्यादा है। स्वराज डिवीजन की वित्तीय वर्ष 2022 की कुल बिक्री 1,04,674 थी।

 

3. इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ( सोनालीका ट्रैक्टर )

सोनालिका ने वित्तीय वर्ष 2023 में 97,743 की बिक्री के साथ तीसरा स्थान मिला है। वित्तीय वर्ष 2022 में यह बिक्री संख्या 89,962 थी। सोनालिका ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री के मुकाबले इस वर्ष बिक्री में अच्छी वृद्धि अपने नाम दर्ज की है।

 

4. टैफे लिमिटेड ( मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर )

बिक्री रिपोर्ट की इस सूची में 4 वें स्थान पर टैफे का नाम आता है। टैफे को इस वर्ष ट्रेक्टर बिक्री पर अच्छी वृद्धि प्राप्त हुई हैं, जिसने वित्तीय वर्ष 2022 में 81,217 की बिक्री की तुलना में इस वित्तीय वर्ष 2023 में 92,546 की बिक्री की है।

 

5. एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेडफार्मट्रैक ट्रैक्टरपॉवर ट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर )

एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर के बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो यह वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 में काफी अच्छी रही हैं। वित्तीय वर्ष 2023 की बिक्री देखे तो यह 79,531 है,  और वित्तीय वर्ष 2022 में 66543 ट्रैक्टर की बिक्री प्राप्त की थी।

FADA Tractor Sales Figures in March

6. जॉन डियर ट्रैक्टर

जॉन डियर की बात करें तो इसने भी ट्रैक्टर्स बिक्री में अच्छा स्थान प्राप्त किया हैं। जॉन डियर ने वित्तीय वर्ष 2023 में शानदार बिक्री कर सफलता पाई हैं। जो 60,450 कुल बिक्री हैं इसकी पिछले साल की बिक्री की तुलना यानि की वित्तीय वर्ष 2022 में 52,489 बिक्री रही थी। 

 

7. आयशर ट्रैक्टर

आयशर ट्रैक्टर को वित्तीय वर्ष 2023 में 52,870 ट्रैक्टर की बिक्री प्राप्त होने के साथ, आयशर ट्रैक्टर को अपनी बिक्री में वृद्धि देखने को मिली हैं, जो इसकी वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री की तुलना में अधिक है, आयशर की वित्तीय वर्ष 2022 की कुल बिक्री 51,065 थी।

 

8. सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ( न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर )

सीएनएच को भी पिछले वर्ष वित्तीय वर्ष 2022 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023 में 30,047 ट्रैक्टर बिक्री के साथ बेहतर वृद्धि मिली है। इसकी वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री 25,520 ट्रैक्टर थी।

 

9. कुबोटा ट्रैक्टर

कुबोटा ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़े में वृद्धि सामने आई है वित्तीय वर्ष 2023 में 20,753 ट्रैक्टर बिक्री हुई है। यह आंकड़ें वित्तीय वर्ष 2022 की 16,424 ट्रैक्टर बिक्री से ज्यादा है। 

 

10. अन्य

अगर हम इसके अलावा अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री रिपोर्ट देखें तो इंडो फार्म, वीएसटी, प्रीत ट्रैक्टर, फोर्स की बिक्री के आंकड़ों में कुछ उतार-चढ़ाव आये है। इनमें से कुछ को वित्तीय वर्ष 2023 और वित्तीय वर्ष 2022 की ट्रैक्टर की बिक्री में थोड़ी वृद्धि और थोड़ी गिरावट मिली है। इसलिए भारत की इन लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांडों ने अपने निरंतर प्रयासों को जारी रखा हैं और भारतीय बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री ज्यादा करने में सफलता के आसमानों को छूआ है। 

 

अस्वीकरण:

1- यहाँ पर ऊपर जो संख्याएँ दी गई हैं उनमें TS & LD के आंकड़े नहीं दिए गए हैं।

2- बताये गए वाहन खुदरा डेटा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 02.04.23 तक एकत्र किया गया है और साथ ही 1,435 आरटीओ में से 1,349 से एकत्र कर यह डेटा दिया  गया है।

https://images.tractorgyan.com/uploads/103143/6427eda297da1_Escorts-Kubota-March-2023-sales-figures.jpg एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष'23 में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा मार्च 2023 में 10,305 ट्रैक्टर बेचे गए और यदि हम 2022 का आंकड़ा देखे तो मार्च 2022 में 10,074 ट्रैक्टर्स की बिक्री की ...
https://images.tractorgyan.com/uploads/103867/642a9ef3abde4_mahindra-tractor-sales-figures-march-2023.jpg महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की वित्तीय वर्ष'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 15% की वृद्धि, 4 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास
वित्तीय वर्ष 2023 में महिंद्रा के एफईएस ने 4,07,545 ट्रैक्टर्स बेचकर सालाना बिक्री का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं, इसमें 15% की वृद्धि शामिल हैं।...
https://images.tractorgyan.com/uploads/103869/642ab75945731_sonalika-tractor-sales-figures-march-2023.jpg सोनालीका ने वित्तीय वर्ष 2023 में 1,51,160 वार्षिक ट्रैक्टर बिक्री के साथ दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
वित्तीय वर्ष 2023 में सोनालीका ने 1,51,160 ट्रैक्टर बेचकर अब तक का अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन प्राप्त किया हैं। यह हमारे लिए सबसे ख़ास मौका हैं क्योंकि हमे...

Recently Asked Question about वित्तीय वर्ष 2023 में ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री में 7.94% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

वित्त वर्ष 22 की तुलना में वित्त वर्ष 23 में ट्रैक्टर बिक्री वृद्धि का रुझान कैसा रहा है?

वित्त वर्ष 22 की तुलना में वित्त वर्ष 23 में ट्रैक्टर की बिक्री में सालाना 7.94% की वृद्धि देखी गई है।

FY'23 के दौरान किस ट्रैक्टर ब्रांड की बिक्री सबसे आगे रही और कितनी?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 23 में 1,76,736 अधिक ट्रैक्टर बेचकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

FY'23 की बिक्री में स्वराज ट्रैक्टर्स ने कितनी वृद्धि हासिल की है?

वित्त वर्ष 23 में 1,28,698 इकाइयों की बिक्री के साथ स्वराज ट्रैक्टर दूसरे स्थान पर रहा ।

Top searching blogs about Tractors and Agriculture

Top 10 Tractor brands in india To 10 Agro Based Indutries in India
Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India Commercial Farming
DBT agriculture Traditional and Modern Farming
Top 9 mileage tractor in India Top 5 tractor tyres brands
Top 11 agriculture states in India top 13 powerful tractors in india
Tractor Subsidy in India Top 10 tractors under 5 Lakhs
Top 12 agriculture tools in India 40 Hp-50 Hp Tractors in India

review Write Comment About Blog.

Enter your review about the blog through the form below.



Customer Reviews

Record Not Found

Popular Posts

https://images.tractorgyan.com/uploads/112988/66331e538cf22-mahindra-and-mahindra-tractor-sales-in-april-2024.jpg

Mahindra & Mahindra Tractor Sales Record 2% Rise in April 2024, Sold 37,039 Units

Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES) has announced its total, domestic,...

https://images.tractorgyan.com/uploads/112989/663321e6d3dc1-mahindra-and-mahindra-tractor-sales-report-for-april-2024.jpg

अप्रैल 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने झमाझम बेचे ट्रैक्टर, बिक्री 37,000 के पार

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) भारत के जाने माने ट्रैक्टर निर्माताओं...

https://images.tractorgyan.com/uploads/112953/6631c2106ecaa-escorts-kubota-tractor-sales-in-april-2024.jpg

Escorts Kubota Tractor Sales Down 0.7% in April 2024, How the Data Look for Domestic & Export Sales?

The Agri Machinery Business Division of Escorts Kubota announced tractor sales figures for April 202...

Select Language

tractorgyan offeringsTractorGyan Offerings