Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

मई 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 9.62% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

मई 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 9.62% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

    मई 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 9.62% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

05 Jun, 2023

ट्रैक्टर कंपनियों के लिए मई का महीना रहा अच्छा। हमें फाड़ा के मई 2023 के हाल हीं में जारी की गयी रिपोर्ट से पता चलता है कि ट्रैक्टर बिक्री में कुल 9.62% की वृद्धि दिखाई दी है।

इस लेख में हम आपको मई 2023 के विभिन्न ट्रैक्टर ब्रांडों के  बिक्री के बारें में और ज्यादा अच्छे से बताएंगे । इसके साथ ही, हम मई 2023 की ट्रैक्टर बिक्री को पिछले साल के आंकड़ों से तुलना भी करेंगे।

फाड़ा की रिपोर्ट के अनुसार, मई 2023 की ट्रैक्टर बिक्री ने मई 2022 की बिक्री की तुलना में अधिक बिक्री की है। भारत के हर जाने-माने ट्रैक्टर ब्रांड ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे हमें यह पता चलता है कि भारतीय बाज़ारो में ट्रैक्टरों की माँग  बढ़ रही है।  

ट्रैक्टर बिक्री डाटा मई 2023 में:

1. महिंद्रा एंड महिंद्रा (महिंद्रा ट्रैक्टर)

हर महीने के तरह, महिंद्रा ने मई 2023 में सबसे अधिक बिक्री करके पहला स्थान प्राप्त  किया है। मई 2023 में ,महिंद्रा ने कुल 15,833 ट्रैक्टर की बिक्री की है। अगर हम इसकी तुलना  पिछले साल मई 2022 में हुई बिक्री से करते हैं तो हमे पता चलता है कि यह बिक्री अधिक है। मई 2022 में इस ब्रांड ने कुल 11,965 ट्रैक्टरों  की बिक्री की थी। साल दर साल,महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में वृद्धि देखी गई है। इससे पता चलता है कि  ट्रैक्टर  ब्रांड अपनी गुणवत्ता को बनाए  रखने में सक्षम रहा है।

 

2. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (स्वराज ट्रैक्टर)

स्वराज ट्रैक्टर्स , जो की महिंद्रा का भी सब  ब्रांड है, ने भी अपनी पिछले साल की बिक्री की तुलना में इस साल बेहतर प्रर्दशन किया है। स्वराज ने मई 2023 में कुल 12,765 ट्रैक्टर बेचें हैं जबकि मई 2022 में यह बिक्री सँख्या  सिर्फ 8,794 ही थी। 3962 अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।  

 

3. टैफे लिमिटेड (मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर

टैफे ने मई 2023 की बिक्री रिपोर्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। अप्रैल 2023 की बिक्री रिपोर्ट में यह कंपनी चौथे स्थान पर थी। टैफे ने मई 2023 में 8,921 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि मई 2022 की कुल ट्रैक्टर बिक्री 7,537 की थी। टैफे दूसरे ट्रैक्टर ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे रहा है।

 

4. इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड (सोनालीका ट्रैक्टर)

अब बात करतें है सोनालीका ट्रैक्टर्स की। इस कंपनी ने मई 2023 में कुल 8,839 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि मई 2022 में 7,537 ट्रैक्टर बेचे थे। सोनालीका ने पिछले साल के मुकाबले मई 2023 में अधिक ट्रैक्टर बेचे है जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रतिक है।

 

5. एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर)

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने भी मई 2022 के  मुकाबले में मई 2023 में  बेहतर बिक्री की है। मई 2023 में 7,664 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल मई 2022 की मासिक बिक्री 5,825 यूनिट थी। इस प्रकार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा भी अपने  ट्रैक्टरों के माध्यम से भारतीय किसानो को आकर्षित कर रहा है।

 

6. जॉन डियर ट्रैक्टर

हम जॉन डियर की मई 2023 की बिक्री की बात करे तो। इस कंपनी ने मई 2023 में कुल 5,159 ट्रैक्टर यूनिट बेचे , जो मई 2022 की तुलना में अधिक है। मई 2022 में जॉन डियर ने कुल 3,892 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री की थी। अपने आधुनिक ट्रैक्टरों से जॉन डियर एक प्रसिद्ध और विश्वसनीय ट्रैक्टर ब्रांड बनता जा रहा है।

retail tractor sales yoy in may 2023 fada research

7. आयशर ट्रैक्टर

चलिए अब बात करतें है आयशर ट्रैक्टर्स की। मई 2023 में इस ब्रांड ने कुल 4,500 यूनिट की बिक्री की जबकि मई 2022 की बिक्री 4,110 यूनिट थी। साफ़ पता चलता है की आयशर ने भी अधिक बिक्री की है। 

 

8. सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड (न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर)

सीएनएच इंडस्ट्रियल, या न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, ने मई 2023 में कुल 2,856 ट्रैक्टर बेचे जबकि मई 2022 में  यह बिक्री सँख्या सिर्फ 2,291 यूनिट्स ही थी। दिन-प्रतिदिन न्यू हॉलैंड भी अपने शानदार ट्रैक्टर के साथ भारतीय किसानो का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

 

9. कुबोटा ट्रैक्टर

और आखिर में हम बात करते है  कुबोटा ट्रैक्टर्स की। मई 2023 में कुबोटा ट्रैक्टर्स ने कुल 1,635 यूनिट ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि 2022 की मासिक बिक्री 1,412 यूनिट्स थी। इस कंपनी ने भी पिछले साल की मुकाबले इस साल मई 2023 में अच्छा प्रदर्शन  किया।  

 

10. अन्य :

अगर भारत के अन्य प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड जैसे फोर्स ट्रैक्टर, वीएसटी ट्रैक्टर, प्रीत ट्रैक्टर और इंडो फार्म ट्रैक्टर की मई 2023 में हुई बिक्री के बारें में बात करें तो मई 2022 की बिक्री की तुलना में इन सभी ब्रांड्स की बिक्री में कमी आई है। लेकिन, बिक्री दरों में महीने के अनुसार उछाल और गिरावट आती ही रहती  है। पर, यह ट्रैक्टर ब्रांड की लोकप्रियता और गुणवत्ता को नहीं दर्शाता।

 

अस्वीकरण:

1- उपरोक्त आंकड़ों में टीएस और एलडी  के आँकड़े शामिल नहीं हैं।

2- इस रिपोर्ट में  03.06.23 तक का ही वाहन रिटेल डाटा लिया  गया है। यह डाटा भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से इकट्टा किया गया है। कुल 1,436 RTO में से 1,350 RTO से ये सभी आंकड़े इकट्ठे किए गए हैं।

https://images.tractorgyan.com/uploads/104640/647841484723a_escorts-kubota-may-month-sales-2023.png एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की मई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 8.9% की वृद्धि, 9,167 ट्रैक्टर बेचे
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मई 2023 में कुल 9,167 ट्रैक्टर की बिक्री की जो की हर  साल मई में होने वाली बिक्री के मुकाबले सबसे अधिक है। मई 2022 की तुलना में य...
https://images.tractorgyan.com/uploads/104661/6479a6dd45571_sonalika-tractor-sales-may-2023.jpg सोनालीका ने मई में अब तक की सर्वाधिक 13,702 ट्रैक्टरों की बिक्री हासिल करते हुए, 4 गुना उद्योग वृद्धि की दर्ज
कृषि परिस्थितयों के प्रति सोनालीका के असाधारण दृष्टिकोण के बल पर कंपनी ने मई 2023 में 13,702 ट्रैक्टरों की अब तक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की है।...
https://images.tractorgyan.com/uploads/104680/6479ecdad5555_swaraj-target-range.jpg Swaraj Tractors Unveils 'Swaraj Target' - A Compact Light Weight Tractor Range with MS Dhoni as Brand Ambassador
Swaraj Tractors, a rapidly growing tractor brand in the country and a part of the Mahindra Group, today launched a Compact Light Weight tractor range ...

Top searching blogs about Tractors and Agriculture

Top 10 Tractor brands in india To 10 Agro Based Indutries in India
Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India Commercial Farming
DBT agriculture Traditional and Modern Farming
Top 9 mileage tractor in India Top 5 tractor tyres brands
Top 11 agriculture states in India top 13 powerful tractors in india
Tractor Subsidy in India Top 10 tractors under 5 Lakhs
Top 12 agriculture tools in India 40 Hp-50 Hp Tractors in India

review Write Comment About Blog.

Enter your review about the blog through the form below.



Customer Reviews

Record Not Found

Popular Posts

https://images.tractorgyan.com/uploads/113038/663b310d31abc-retail-tractor-sales-report-for-april-2024.jpg

अप्रैल 2024 की रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 1% की वृद्धि, बिचे 56,625 ट्रैक्टर!

फाड़ा या फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने अप्रैल 2024 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट को जारी...

https://images.tractorgyan.com/uploads/113035/663b0967dc732-retail-tractor-sales-in-april-2024.jpg

Retail Tractor Sales Register 1% Growth in April 2024, Sold 56,625 Tractors

Tractorgyan is all set to help you understand the April 2024 retail tractor sales report by FADA.&nb...

https://images.tractorgyan.com/uploads/113036/663b10a84d940-retail-auto-sales-in-april-2024.jpg

Retail Auto Sales in April 2024 Show a Remarkable 27% Growth Across Various Categories

The retail auto sale report for April 2024 helped us to understand how this industry performed in ea...

Select Language

tractorgyan offeringsTractorGyan Offerings